{"_id":"5df237ba8ebc3e879a408a34","slug":"national-cricket-academy-coo-toofan-ghosh-resigns-from-position","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI सीएफओ के बाद अब NCA के सीओओ तूफान घोष ने भी दिया इस्तीफा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI सीएफओ के बाद अब NCA के सीओओ तूफान घोष ने भी दिया इस्तीफा
Thu, 12 Dec 2019 06:21 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 12 Dec 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के वित्त प्रमुख संतोष रांगणेकर के बाद अब राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तूफान घोष ने भी पद से इस्तीफा दे दिया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बीसीसीआई का नया सीओओ होगा या एनसीए का पुराना उपसमिति वाला ढांचा फिर शुरू किया जाएगा। उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति के दौर में वह व्यवस्था बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन
घोष ने संपर्क करने पर कहा, ‘मैं इस मसले पर टिप्पणी नहीं करना चाहता।’ घोष ने अपना इस्तीफा सीईओ राहुल जौहरी को भेज दिया है। बोर्ड के एक आला अधिकारी ने कहा, ‘घोष ने इस्तीफा दे दिया है और राहुल को ईमेल कर दिया है। उन्होंने निजी कारणों से पद छोड़ा है। उन पर कोई दबाव नहीं था और यह व्यक्तिगत फैसला है।’
विज्ञापन