{"_id":"5c5ef6e4bdec227f1c76b92b","slug":"nathan-coulter-nile-taken-to-hospital-after-bad-bout-of-vertigo-in-bbl","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच मैदान में बैठ गया यह कंगारू खिलाड़ी, गेंदबाजी के दौरान आया चक्कर!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीच मैदान में बैठ गया यह कंगारू खिलाड़ी, गेंदबाजी के दौरान आया चक्कर!
Sat, 09 Feb 2019 11:09 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
नाथन कुल्टर-नाइल
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की वनडे और टी-20 सीरीज के लिए चुनी गई टीम में शामिल नाथन कुल्टर-नाइल शनिवार को बिग बैश लीग मैच के दौरान मैदान पर वर्टिगो (चक्कर आना) के शिकार हो गए।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी-20 लीग में पर्थ स्कोचर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले कुल्टर-नाइल ने एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ अपने अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद डालने के बाद इशारा किया कि वह ठीक नहीं है। पर्थ स्कोचर्स केकप्तान मिशेल मार्श से बात करने के बाद उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद डाली जिस पर बल्लेबाज ने छक्का जड़ दिया। गेंद डालने के तुरंत बाद वह मैदान पर बैठ गए।
विज्ञापन
टीम के फिजियो क्रिस क्विनेल ने कहा कि कुल्टर-नाइल 'गंभीर वेर्टिगो के शिकार' हो गए थे। बीबीएल वेबसाइट पर क्विनेल ने कहा, 'मैच के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और एहतियात के तौर पर अगले कुछ समय के लिए उन पर नजर रखी जाएगी।'
विज्ञापन