{"_id":"600d836b853d0f3cf432fa87","slug":"natarajan-says-did-not-expect-to-debut-for-india-in-australia-was-under-pressure-in-first-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"नटराजन को ऑस्ट्रेलिया में नहीं थी डेब्यू की उम्मीद, विराट-रहाणे की कप्तानी को लेकर कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नटराजन को ऑस्ट्रेलिया में नहीं थी डेब्यू की उम्मीद, विराट-रहाणे की कप्तानी को लेकर कही ये बात
Sun, 24 Jan 2021 07:56 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 24 Jan 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
टी नटराजन
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया तेज गेंदबाज टी नटराजन ने रविवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्हें एक प्रारूप में भी मौका मिलने की उम्मीद नहीं थी। नटराजन ने सलेम जिले में चिन्नाप्पामपट्टी में पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'मैं अपना काम करने के लिए प्रतिबद्ध था। लेकिन मुझे वन-डे में मौका मिलने की उम्मीद नहीं थी।'
विज्ञापन
इस तेज गेंदबाज ने आगे कहा, 'मैं ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू की उम्मीद नहीं कर रहा था। जब मुझे बताया गया कि मैं इसमें खेलूंगा तो मैं दबाव में था। मैं मौके का फायदा उठाना चाहता था। खेलना और एक विकेट लेना सपने की तरह था।'
विज्ञापन
नटराजन ने तमिल में कहा, 'भारत के लिए खेलने के बाद मैं अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह सपने की तरह था। मुझे कोचों और खिलाड़ियों से भी काफी सहयोग मिला। उन्होंने मेरा समर्थन किया और मुझे काफी प्रोत्साहित किया। मैं उनके समर्थन की वजह से अच्छा करने में सफल रहा।'
विज्ञापन
वहीं, नटराजन ने कहा कि विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेलना काफी अच्छा लगा क्योंकि उन्होंने काफी प्रोत्साहित और सहयोग किया। उन्होंने कहा, 'विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने मुझे अच्छी तरह से संभाला। उन्होंने मुझे काफी सकारात्मक चीजें कहीं और मुझे प्रेरित किया। मुझे दोनों की कप्तानी में खेलना अच्छा लगा।'
दरअसल, बतौर नेट गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया गए नटराजन ने तीनों प्रारूपों में डेब्यू करके इतिहास बना दिया। जब नटराजन को ब्रिस्बेन में आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट के लिए चुना गया तो वह एक ही दौरे पर सभी (तीनों) प्रारूपों में टीम के लिए डेब्यू करने वाले भारत के एकमात्र खिलाड़ी बन गए।