फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nasser Hussain criticized Suryakumar yadav for ODI cricket called him the best player in T20I

Suryakumar Yadav: नासिर हुसैन ने वनडे को लेकर की सूर्यकुमार की आलोचना, टी20 में बताया सबसे बेहतरीन खिलाड़ी

Wed, 03 Jan 2024 03:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 03 Jan 2024 03:04 PM IST
सार

भारत के लिए 2021 में टी20 में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार अब तक 60 टी20 मैचों में चार शतक और 17 अर्धशतक जड़ चुके हैं। उन्होंने 2022 में आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल किया था। वह वनडे में उस तरह का प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं।

विज्ञापन
Nasser Hussain criticized Suryakumar yadav for ODI cricket called him the best player in T20I
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के अहम सदस्य हैं। उन्होंने टी20 फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करके सबका दिल जीत लिया है। हालांकि, वह वनडे में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। इस कारण इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने उनकी आलोचना भी की है। नासिर हुसैन का मानना है कि 50 ओवरों के क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव को कुछ समझ नहीं आता,  लेकिन टी20 में वह जबर्दस्त खेलते हैं। हुसैन ने यह भी कहा कि इस साल होने वाले टी20 विश्व कप में उन पर नजरें होंगी।
विज्ञापन


भारत के लिए 2021 में टी20 में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार अब तक 60 टी20 मैचों में चार शतक और 17 अर्धशतक जड़ चुके हैं। उन्होंने 2022 में आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल किया था। वह वनडे में उस तरह का प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। हुसैन के हवाले से आईसीसी ने कहा, "इस समय दुनिया की नजरें टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार पर लगी है। वह जबरदस्त खेलते हैं। मिस्टर 360 हैं क्योंकि चारों तरफ स्ट्रोक लगाते हैं। पचास ओवरों के क्रिकेट में वह हालांकि इसे दोहरा नहीं पाते।''
विज्ञापन


टी20 में सूर्यकुमार की बल्लेबाजी देखना मजेदार
नासिर हुसैन ने कहा, ''टी20 क्रिकेट में हर बार उसे पता होता है कि क्या करना है। टी20 मजेदार क्रिकेट है और सूर्यकुमार की बल्लेबाजी देखना और भी मजेदार।'' टी20 विश्व कप अमेरिका और वेस्टइंडीज में जून में होगा। सूर्यकुमार यादव के रहते भारतीय टीम पिछली बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में हार गई थी। उन्होंने कुछ अच्छी पारियां खेली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल कौन जीतेगा टी20 विश्व कप?
हुसैन ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका खिताब जीत सकता है। उन्होंने कहा, ''मैंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा लेकिन दक्षिण अफ्रीका जीत सकता है। इंग्लैंड मौजूदा चैम्पियन है लेकिन इस समय फॉर्म में नहीं है। वेस्टइंडीज की टीम अच्छी है और पाकिस्तान भी। मुझे लगता है कि फाइनल दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच होगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed