{"_id":"c46f2ca2-534d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"nasir-jamshed-happy-to-contribute-in-pakistan-win-against-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे लिए खास है यह शतक: जमशेद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मेरे लिए खास है यह शतक: जमशेद
चेन्नई/एजेंसी
Updated Mon, 31 Dec 2012 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के खिलाफ पहले वन-डे में जोरदार नाबाद शतक लगाकर पाकिस्तान की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ओपनर नासिर जमशेद ने टीम की जीत पर खुशी जाहिर की है। यह वन-डे में भारत के खिलाफ जमशेद का दूसरा शतक था।
विज्ञापन
जमशेद ने कहा, ‘यह मेरा दूसरा वन-डे शतक था लेकिन चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ शतक लगाना और टीम को जीत दिलाना मेरे लिए यादगार अनुभव बन गया। हालांकि टीम में यूनुस खान और मिस्बाह उल हक जैसे सीनियर खिलाड़ियों की मौजूदगी युवा खिलाड़ियों पर पड़ने वाले दबाव को कम करती है।’
विज्ञापन
23 वर्षीय जमशेद ने साथ ही कहा कि यह वन-डे सीरीज भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘मैं क्रिकेट दबाव में नहीं खेलता और इसे किसी दूसरे खेल की भांति ही खेलना पसंद करता हूं। हालांकि ऐसा कर पाना आसान नहीं होता लेकिन मैं अपनी क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल करने के लिए इस तरीके का इस्तेमाल करता हूं।’
विज्ञापन
उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि वह गेंद को तेजी से स्विंग कराने में सक्षम हैं जिससे बल्लेबाज पर दबाव पड़ता है। जमशेद ने उम्मीद जताई कि कुमार लंबे समय तक भारत के लिए खेलते रहेंगे। साथ ही उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि टीम अपने इस प्रदर्शन को अगले दो मैचों में भी जारी रखते हुए सीरीज जीतेगी।
बकौल जमशेद, ‘हालांकि दूसरे टी-20 मैच में बाजी हमारे हाथ से फिसल गई थी लेकिन इस बार ऐसी गलती वन-डे में नहीं होने देगें और चेन्नई में मिली जीत को अगले दो मैचों में भी बरकरार रखेंगे।’