{"_id":"5e402a8d8ebc3ee5bc0e3187","slug":"naseem-shah-hat-trick-makes-pakistan-in-strong-position-against-bangladesh-1st-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAKvBAN: नसीम शाह की हैट्रिक से बैकफुट पर बांग्लादेश, 86 रन दूर हैं मेहमान टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAKvBAN: नसीम शाह की हैट्रिक से बैकफुट पर बांग्लादेश, 86 रन दूर हैं मेहमान टीम
Sun, 09 Feb 2020 09:21 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 09 Feb 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
नसीम शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चल रहे पहले टेस्ट में मेजबान पाक मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। रावलपिंडी में चल रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के तीसरे दिन नसीम शाह ने हैट्रिक लेकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया और साथ ही बांग्लादेशी टीम के चार विकेट लेकर उन्हें बैकफुट पर धकेल दिया।
विज्ञापन
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 126 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। वह अब भी पाकिस्तान से 86 रन पीछे है जबकि उसके चार विकेट शेष हैं। मोमिनुल हक 37 पर खेल रहे हैं जबकि लिटन दास को अभी खाता खोलना है। शांता ने 38 और तमीम इकबाल ने 34 रन बनाए। नसीम ने चार और यासिर शाह ने दो विकेट लिए। बांग्लादेश के पहली पारी के 233 रन के जवाब में पाकिस्तान ने 445 रन बनाए थे।
विज्ञापन