महिला वर्ल्ड टी-20 फाइनल के लिए मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- मेलबर्न नीले रंग में रंग जाए
- मेलबर्न में रविवार को खेला जाएगा महिला वर्ल्ड टी-20 का फाइनल मुकाबला
- महिला दिवस पर भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम होगी आमने-सामने
- भारत की टीम पहली बार और ऑस्ट्रेलिया छठी बार फाइनल खेलेगी
- टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच रविवार को मेलबर्न में टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। महिला दिवस के मौके पर होने वाले इस निर्णायक और महामुकाबले को लेकर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस बेहद उत्साहित हैं।
आईसीसी के इस बड़े मुकाबले के फाइनल में जहां भारतीय टीम पहली बार उतरेगी वहीं चार बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया छठी बार खिताबी मुकाबले में दम लगाएगी। ऐसे में दोनों देशों के प्रधानमंत्री भी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं और मैच से एक दिन पहले ट्विटर पर एक-दूसरे को टैग कर अपनी-अपनी टीमों को शुभकामनाएं भी दी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंधी स्काट मौरिसन के एक ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, 'मॉरिसन, टी-20 विश्व कप के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें, इस से बड़ा कुछ नहीं हो सकता। भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को शुभकामनाएं, महिला दिवस की बधाई।’ मोदी ने कहा, ‘अच्छा खेलने वाली टीम जीते। नीले पहाड़ की तरह, एमसीजी भी कल नीले रंग से रंगा होगा।’
G'day @ScottMorrisonMP!
It doesn't get bigger than the India vs Australia Final in Women's @T20WorldCup tomorrow.
Best wishes to both @BCCIWomen and @AusWomenCricket and greetings on Women’s Day.
May the best team win. Like the Blue Mountains, MCG will also be Blue tomorrow! https://t.co/CRElLibcSg — Narendra Modi (@narendramodi) March 7, 2020
नरेंद्र मोदी ने उपरोक्त बातें ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंधी के उस ट्वीट के जवाब में लिखीं जिसमें मौरिसन ने लिखा था, 'मोदी, मेलबर्न में महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का भारत से मुकाबला होगा। एमसीजी में बड़ी संख्या में दर्शकों के बीच दो शानदार टीमें होगी। यह एक बड़ा मौका और शानदार मैच होने जा रहा है। हर तरफ ऑस्ट्रेलिया का जलवा होगा।'
Hey @narendramodi - Australia v India in the final of the Women’s @T20WorldCup in Melbourne tomorrow. Two great teams in front of a mega crowd at the MCG. It’s going to be a big night and superb match! And Australia all the way.
— Scott Morrison (@ScottMorrisonMP) March 7, 2020