{"_id":"6172cf49cdb2e3019a48df41","slug":"namibia-beats-ireland-to-reach-in-super-12-now-these-teams-will-fight-for-trophy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World cup: नामीबिया सुपर-12 में पहुंचने वाली आखिरी टीम बनी, अब खिताब के लिए भिड़ेंगी ये 12 टीमें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World cup: नामीबिया सुपर-12 में पहुंचने वाली आखिरी टीम बनी, अब खिताब के लिए भिड़ेंगी ये 12 टीमें
Fri, 22 Oct 2021 08:29 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 22 Oct 2021 08:29 PM IST
सार
आयरलैंड को हराने के बाद नामीबिया की टीम सुपर 12 में पहुंच गई है। अब टी-20 वर्ल्डकप के दोनों ग्रुप की टीमें तय हो चुकी हैं। इन्हीं 12 टीमों के बीच वर्ल्डकप की ट्रॉफी के लिए भिड़ंत होगी।
विज्ञापन
टी-20 वर्ल्डकप 2021 में सभी 12 टीमें तय हो चुकी हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी-20 वर्ल्डकप में क्वालीफाइंग राउंड के नतीजे आ चुके हैं और सुपर-12 की सभी 12 टीमें तय हो चुकी हैं। अब ये टीमें दो ग्रुप में आपस में भिड़ेंगी और इन्हीं 12 टीमों में से कोई एक टीम इस साल खिताब की विजेता बनेगी। आईसीसी रैंकिंग के आधार पर आठ टीमें पहले ही तय हो चुकी थी, जबकि बाकी की चार टीमों को क्वालीफाइंग राउंड में कम से कम दो मैच जीतकर सुपर 12 में जगह मिली है। बांग्लादेश, श्रीलंका और स्कॉटलैंड के बाद नामीबिया चौथी टीम है, जिसने क्वालीफाइंग राउंड में अपने मैच जीतकर सुपर 12 में जगह बनाई है।
विज्ञापन
अब इन 12 टीमों के बीच होंगे मुकाबले
आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप 2021 में अब 12 टीमें दो ग्रुप में एक दूसरे से भिड़ेंगी और दोनों ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल मैच में पहुंचेंगी। यहां जीतने वाली टीमें फाइनल मैच खेलेंगी और विजेता टीम ट्रॉफी पर कब्जा करेगी। अब इन 12 टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।
ग्रुप 1 की टीमें- बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका।
ग्रुप 2 की टीमें- पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, भारत, स्कॉटलैंड और नामीबिया।
ग्रुप 1 की टीमें- बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका।
ग्रुप 2 की टीमें- पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, भारत, स्कॉटलैंड और नामीबिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका और नीदरलैंड के मैच का नहीं होगा असर
क्वालीफाइंग राउंड में अभी श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच मैच चल रहा है, लेकिन इस मैच के नतीजे का अंकतालिका पर कोई असर नहीं होगा। श्रीलंका की टीम ने अपने दोनों शुरुआती मैच जीते हैं और सुपर-12 में जगह बना चुकी है। वहीं नीदरलैंड की टीम शुरुआती दोनों मैच हार चुकी है और टी-20 वर्ल्डकप से बाहर हो चुकी है। अगर नीदरलैंड अपना आखिरी मैच जीत भी जाती है तो अंकतालिता में कोई बदलाव नहीं होगा। श्रीलंका का रन रेट +3.165 का है और उसके चार अंक हैं, जबकि इस ग्रुप में दूसरे पायदान पर काबिज नामीबिया के पास भी चार अंक हैं और उसका रन रेट -0.523 का है। हार के बावजूद श्रीलंका का रन रेट नामीबिया से बेहतर रहेगा और वह ग्रुप ए में पहले पायदान पर बनी रहेगी।
डेविड विसे के दम पर जीती नामीबिया
नामीबिया के लिए ऑलराउंडर डेविड विसे ने शानदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच बने। उन्होंने अपने चार ओवरों में 22 रन देकर दो विकेट निकाले। विसे के अलावा जैन फ्रैंकलिन ने चार ओवरों में 21 रन देकर तीन विकेट लिए और आयरलैंड को 125 रनों पर रोका। आयरलैंड के लिए पॉल स्टर्लिन ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया के गर्हर्ड इरैमस ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए और डेविड विसे ने 14 गेंदों में 28 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। नामीबिया ने सिर्फ दो विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया और सुपर-12 में पहुंच गई।