फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NAM vs NED T20 Live Score: T20 World Cup 2022 Namibia vs Netherlands Scorecard and Result News Updates in Hind

NAM vs NED T20 WC: नीदरलैंड ने रोमांचक मैच में नामीबिया को पांच विकेट से हराया, रोमांचक हुई ग्रुप-ए की जंग

Tue, 18 Oct 2022 02:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जीलॉन्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जीलॉन्ग Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 18 Oct 2022 02:44 PM IST
सार

पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 121 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 19.3 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह मैच काफी रोमांचक रहा।

विज्ञापन

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में क्वालिफायर्स में मंगलवार को नीदरलैंड ने नामीबिया को पांच विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 121 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 19.3 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह मैच काफी रोमांचक रहा। पहले ऐसा लग रहा था कि नीदरलैंड यह मैच आसानी से जीत जाएगी। 
विज्ञापन

15 ओवर तक नीदरलैंड का स्कोर दो विकेट पर 96 रन था। 16वें ओवर में जेजे स्मिट गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इस ओवर में छह रन बने। इसके बाद 17वें ओवर में यान फ्रीलिंक ने विकेट मेडन ओवर डाला। इस ओवर में फ्रीलिंक ने एडवर्ड्स को पवेलियन भेजा और कोई भी रन नहीं दिया। यहां से नीदरलैंड की टीम पर दबाव बना।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी 18 गेंदों पर नीदरलैंड को जीत के लिए 20 रन चाहिए थे। 18वें ओवर में सिर्फ छह रन बने। दो ओवर में नीदरलैंड को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे। 19वें ओवर में आठ रन बने। आखिरी ओवर में नीदरलैंड को छह रन चाहिए थे, जो उन्होंने तीन गेंद रहते बना लिए। यह नीदरलैंड की इस राउंड में दूसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने अपने पहले मैच में यूएई को हराया था। वहीं, नामीबिया को मिली यह पहली हार है। पिछले मैच में नामीबिया ने श्रीलंका को हराया था।
विज्ञापन

अब क्वालिफाइंग राउंड के ग्रुप-ए में सुपर-12 में पहुंचने को लेकर मुकाबला दिलचस्प हो चुका है। नीदरलैंड दो मैचों में चार अंक लेकर टॉप पर है। वहीं, नामीबिया दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दो अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। यूएई बिना किसी अंक के तीसरे और श्रीलंका चौथे नंबर पर है।

नामीबिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 121 रन ही बना सकी। टीम की ओर से माइकल वान लिंगेन ने 20 रन, बार्ड ने 19 रन, यान फ्रीलिंक ने 43 रन, कप्तान इरैस्मस ने 16 रन और डेविज वीज ने 11 रन की नाबाद पारी खेली। नीदरलैंड की ओर से बास डी लीड ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। 

जवाब में नीदरलैंड की ओर से मैक्स ओडॉड ने 35 रन, विक्रमजीत सिंह ने 39 रन की पारी खेली। वहीं, डी लीड 30 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। हालांकि, टीम पांच विकेट से मैच जीतने में कामयाब रही। नामीबिया की ओर से जेजे स्मिट ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed