{"_id":"5bf70678bdec2241836ba8c4","slug":"najam-sethi-says-icc-judgement-on-pcb-compensation-claim-against-bcci-absurd","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजम सेठी ने पीसीबी के मुआवजे के दावे पर आईसीसी के फैसले को ठहराया गलत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नजम सेठी ने पीसीबी के मुआवजे के दावे पर आईसीसी के फैसले को ठहराया गलत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
नजम सेठी
- फोटो : Cricfrenzy.com
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी ने द्विपक्षीय समझौते का सम्मान नहीं करने के लिए बीसीसीआई के खिलाफ उनके देश के मुआवजे दावे को ठुकराने के आईसीसी के फैसले को 'अस्पष्ट और बेतुका' करार दिया। सेठी ने इस फैसले को राजनीति से प्रेरित बताया।
विज्ञापन
बीसीसीआई के खिलाफ मुआवजा दावे की सिफारिश करने वाले सेठी ने कहा कि पाकिस्तान को मजबूत दावे में हार के लिए मजबूर किया गया। सेठी ने कहा, 'हमने अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ तरह से अपना दावा पेश किया था। लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि आईसीसी में भारत की ताकतवर लॉबी है। तब भी यह फैसला बेहद अस्पष्ट और बेतुका है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि यह फैसला राजनीति से प्रेरित है। इस समय आईसीसी में भारत की ताकत को कोई चुनौती नहीं दे सकता है।'