फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nada to decrease doping sample numbers for cricketers in IPL 2021

IPL में डोपिंग: नाडा के रडार पर होंगे क्रिकेटर्स, इस बार महज 30 से 35 सैंपल ही लिए जाएंगे

Sat, 10 Apr 2021 02:48 PM IST
अंशुल तलमले अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 10 Apr 2021 02:48 PM IST
सार

  • इस बार ज्यादा सैंपलिंग नहीं करेगा नाडा
  • महज 30 से 35 सैंपल ही लिए जाएंगे
  • आउट ऑफ कंपटीशन सैंपलों की संख्या होगी ज्यादा

विज्ञापन
Nada to decrease doping sample numbers for cricketers in IPL 2021

विस्तार

यूएई में बीते वर्ष आईपीएल के पाक-साफ दामन को देखते हुए नाडा ने इस बार पहले से भी कम डोप सैंपल लेने का लक्ष्य रखा है। यूएआई में नाडा ने 50 से अधिक डोप सैंपल लिए थे, लेकिन इस बार महज 30 से 35 सैंपल ही लिए जाएंगे। हालांकि इनमें भी नाडा के रडार पर आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर रहेंगे। इन सैंपलों में भी अधिक संख्या आउट ऑफ कंपटीशन सैंपलों की रहेगी, जबकि मैच के दौरान कुछ ही सैंपल लिए जाएंगे। मैच के दौरान लॉटरी के आधार पर क्रिकेटर का सैंपल के लिए नाम निकाला जाएगा।

विज्ञापन


छह में से तीन सेंटरों पर लिए जाएंगे डोप सैंपल
बीते वर्ष यूएई में नाडा की टीम ने तीनों आयोजन स्थलों पर जाकर सैंपलिंग की थी, लेकिन इस बार छह में से तीन सेंटरों पर ही सैंपलिंग की जाएगी। नाडा सैंपलिंग फाइनल और नॉक आउट के दौरान भी करेगा। पहले हुए आईपीएल के दौरान देखा गया है कि 120 से 150 क्रिकेटरों के सैंपल लिए जाते थे, लेकिन पिछली बार इनकी संख्या काफी कम हो गई। इस बार इनकी संख्या और भी कम कर दी गई है। सूत्र बताते हैं कि नाडा ने क्रिकेटरों का नाम डोप में नहीं आने के चलते यह कदम उठाया है। यूएई में हुए आईपीएल में एक भी क्रिकेटर डोप में नहीं फंसा था।
विज्ञापन


सूत्र यह भी बताते हैं कि सैंपलिंग शुरुआती चरण में तेजी से नहीं की जाएगी, लेकिन इसके थोड़ा आगे बढ़ते ही इसमें तेजी लाई जाएगी। सैंपलों को टेसंर्टग के लिए बेल्जियम की गेंट लैब भेजा जा सकता है। क्रिकेटरों की सैंपलिंग के लिए नाडा की टीम को भी बायो सिक्योर बबल का हिस्सा बनना होगा। तभी वे क्रिकेटरों का सैंपल ले पाएंगे। आउट ऑफ सैंपलिंग के लिए नाडा ने आसान तरीका चुना है जो क्रिकेटर अच्छा प्रदर्शन कर रहे होंगे उन्हीं पर ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed