{"_id":"616dac3749bc7a42df6496c6","slug":"n-srinivasan-said-no-csk-without-dhoni-and-no-dhoni-without-csk","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बयान: एन श्रीनिवासन बोले-धोनी के बिना चेन्नई सुपरकिंग्स कुछ नहीं, चेन्नई के बिना धोनी कुछ नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बयान: एन श्रीनिवासन बोले-धोनी के बिना चेन्नई सुपरकिंग्स कुछ नहीं, चेन्नई के बिना धोनी कुछ नहीं
Mon, 18 Oct 2021 10:47 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:47 PM IST
सार
एन श्रीनिवासन का बयान यह दर्शाता है कि धोनी और चेन्नई के बीच रिश्ता कैसा है। उन्होंने कहा कि धोनी के बिना सीएसके कुछ नहीं और सीएसके के बिना धोनी कुछ नहीं।
विज्ञापन
धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने चौथी बार आईपीएल का खिताब जीता है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने कहा है कि धोनी सीएसके, चेन्नई और तमिलनाडु का अभिन्न हिस्सा हैं। धोनी के बिना चेन्नई सुपरकिंग्स कुछ नहीं है और चेन्नई सुपरकिंग्स के बिना धोनी कुछ नहीं हैं। श्रीनिवासन का यह बयान धोनी और चेन्नई की टीम के बीच रिश्ते को दर्शाता है। हाल ही में चेन्नई की टीम ने धोनी की अगुवाई में चौथी बार आईपीएल का खिताब जीता है। इससे पहले साल 2020 में चेन्नई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम थी और अगले साल शानदार वापसी करते हुए इस टीम ने ट्राफी अपने नाम की है।
चेन्नई के आईपीएल जीतने के बाद श्रीनिवासन ट्रॉफी के साथ भगवान वेंकटचलपति मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात की। इस दौरान उन्होंने धोनी और चेन्नई के रिश्ते पर भी टिप्पणी की।
विज्ञापन
चेन्नई के आईपीएल जीतने के बाद श्रीनिवासन ट्रॉफी के साथ भगवान वेंकटचलपति मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात की। इस दौरान उन्होंने धोनी और चेन्नई के रिश्ते पर भी टिप्पणी की।
विज्ञापन
रिटेंशन पॉलिसी आने के बाद धोनी को रीटेन करने पर होगा फैसला
धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने कोलकाता को फाइनल मैच में 27 रनों से हराकर चौथी बार आईपीएल का खिताब जीता है। इस जीत के बाद धोनी को रीटेन करने के सवाल पर श्रीनिवासन ने कहा कि अभी रिटेंशन पॉलिसी का ऐलान नहीं हुआ है। नियम सामने आने के बाद ही धोनी और बाकी खिलाड़ियों को रीटेन करने के बारे में अंतिम फैसला लिया जाएगा। वहीं चेन्नई की टीम में तमिलनाडु के खिलाड़ी न होने पर उन्होंने कहा कि तमिलनाडु प्रीमियर लीग में भाग लेने वाले 13 खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं या भारतीय टीम का हिस्सा हैं। बड़ी संख्या में लोग तमिलनाडु प्रीमियर लीग के मैच देख रहे हैं और समय के साथ यह संख्या और बढ़ेगी।
धोनी के आने के बाद होगा जश्न
जब श्रीनिवासन से पूछा गया कि आईपीएल जीतने का जश्न कब मनाया जाएगा तो उन्होंने कहा " टी-20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम के लिए मेंटॉर की भूमिका निभाने के बाद धोनी चेन्नई आएंगे। यहां एम ए चिदंबरम स्टेडियम में एक इवेंट रखा गया है, जिसमें वो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टैलिन के साथ आईपीएल ट्रॉफी शेयर करेंगे।" फिलहाल श्रीनिवासन ने आईपीएल ट्रॉफी भगवान वेंकटचलपति मंदिर में भेजी थी, जहां पर कुछ रीति रिवाजों के बाद ट्रॉफी उन्हें वापस सौंप दी गई।