{"_id":"6252e72f066c415891081809","slug":"mystery-girl-seen-in-dc-vs-kkr-match-cameraman-got-trolled-after-umpire","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KKR vs DC: कोलकाता और दिल्ली के मैच में दिखी मिस्ट्री गर्ल, अंपायर के बाद कैमरामैन भी हुए ट्रोल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KKR vs DC: कोलकाता और दिल्ली के मैच में दिखी मिस्ट्री गर्ल, अंपायर के बाद कैमरामैन भी हुए ट्रोल
Mon, 11 Apr 2022 08:58 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 11 Apr 2022 08:58 PM IST
सार
कोलकाता और दिल्ली के बीच मैच के दौरान मिस्ट्री गर्ल मैदान में देखने को मिली। कैमरामैन ने कई बार उसके ऊपर फोकस किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर कैमरामैन को जमकर ट्रोल किया गया।
विज्ञापन
कोलकाता और दिल्ली के मैच में मिस्ट्री गर्ल
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2022 में कोलकाता और दिल्ली के मैच में एक और मिस्ट्री गर्ल मैदान में दिखी। यह मिस्ट्री गर्ल मैच में दिल्ली की टीम को सपोर्ट करने पहुंची थी। दिल्ली ने इस मैच शानदार खेल दिखाया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पहली पारी में दिल्ली की टीम ने 215 रन बनाए। इसके जवाब में कोलकाता की टीम 171 रन ही बना पाई और यह मैच 44 रन से हार गई। इस टूर्नामेंट में यह दिल्ली की दूसरी जीत थी। वहीं कोलकाता को दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
मैच के दौरान कैमरामैन ने कई बार मिस्ट्री गर्ल पर फोकस किया और उसके हाव भाव कैमरे में दिखाते रहे। इस बीच जब ऋषभ पंत से आंद्रे रसेल का कैच छूटा तब भी कैमरामैन ने दिल्ली की फैन की निराशा दिखाई।

मिस्ट्री गर्ल
- फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली ने सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बनाया
दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 216 रनों का लक्ष्य रखा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 215 रन बनाए। यह इस सीजन में पहली या दूसरी, दोनों पारियों को मिलाकर सबसे बड़ा टोटल है। इससे पहले इसी सीजन में चेन्नई ने लखनऊ के खिलाफ 210 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ ने 211 रन बनाकर मैच जीत लिया था।
दिल्ली की ओर से डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। वहीं, आखिर में 'लॉर्ड' शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। दोनों ने आखिरी 20 गेंदों पर नाबाद 49 रन जोड़े। अक्षर 14 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन और शार्दुल 11 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के की मदद से 29 रन बनाकर नाबाद रहे।
दिल्ली ने आखिरी पांच ओवर में दो विकेट गंवाकर 54 रन बनाए। आखिरी दो ओवर में दिल्ली ने 39 रन बनाए। उमेश यादव के 19वें ओवर में 23 रन और पैट कमिंस के 20वें ओवर में दिल्ली ने 16 रन बनाए। कोलकाता के गेंदबाजों ने इस सीजन डेथ ओवर्स यानी 16 से 20 ओवरों में 13.54 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं।
20 ओवर भी नहीं खेल पाई कोलकाता की टीम
216 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की टीम दबाव में आ गई और सिर्फ 171 रन बनाकर आउट हो गई। कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा 54 रन कप्तान अय्यर ने बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका। पूरी टीम 19.4 ओवर में सिमट गई। दिल्ली के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए। वहीं खलील अहमद को तीन विकेट मिले।