बलिदान बैज: स्वामी की धोनी को बिन मांगी सलाह, लेकिन समर्थन में उतरे वीके सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोनी के 'बलिदान' पर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। जहां क्रिकेट जगत दो फाड़ में बंट गया तो इस विवाद में पाकिस्तान के कूदने से हिंदुस्तानियों का देशप्रेम भी उबाल मारने लगा। नेताओं से लेकर अभिनेताओं तक और बीसीसीआई से लेकर केंद्र सरकार तक सभी धोनी के साथ खड़े हुए हैं। मगर इस बीच बीजेपी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनकर एकबारगी हर कोई अचरज में पड़ जाएगा।
दरअसल, स्वामी पूरे मामले में जुदा राय रखते हैं। स्वामी ने कहा है कि धोनी को ICC के नियमों के तहत चलना चाहिए, क्योंकि इससे उनका कुछ नुकसान नहीं होने वाला। देश भर के फैंस की राय से अलग जाते हुए स्वामी ने ट्वीट कर कहा
'धोनी को मेरी बिन मांगी सलाह- ICC के नियम चाहे कितनी भी दखल देने वाले हों, लेकिन इनको मानकर आप कुछ नहीं खोने वाले। आपके बेहतरीन क्रिकेट के सामने ये विवाद कुछ नहीं है, इसलिए इसे खत्म कीजिए। भारत विरोधी ताकतें चाहेंगी कि ये विवाद बढ़े।'
My unasked for advice to Dhoni: You lose nothing by agreeing to ICC Rules no matter how intrusive it is. Terminate the controversy which nothing to with your awe inspiring cricket. Anti Indian forces would like this controversy to grow
— Subramanian Swamy (@Swamy39) June 7, 2019
इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई लोगों ने स्वामी को खरी-खोटी सुनाई तो कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने सौम्य होते हुए असहमति जताई। ऐसे ही एक यूजर ने उनके ट्वीट पर कमेंट कर लिखा कि धोनी को ग्लव्स रखने चाहिए, क्योंकि आईसीसी की हिम्मत नहीं है कि वो भारतीय टीम को वर्ल्ड कप से बेदखल करे. इस पर स्वामी ने जवाब दिया- अगर उन्होंने (आईसीसी) ने सिर्फ धोनी को सस्पेंड किया तो?
Probably first time to disagree with you but #DhoniKeepsTheGlove and should say if I have to play then I will use this glove, dare @icc to remove India @Bcci from the World Cup for using the glove
— Ajay Kumar Singh (@AKS_BLR) June 7, 2019
पूरे मामले में पूर्व सेनाध्यक्ष और मौजूदा केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह (रि) ने कहा, 'धोनी के दस्ताने पर 'बलिदान बैज' से उनका सुरक्षाबलों के प्रति प्यार और आदर झलकता है। आईसीसी को यह समझना चाहिए कि यह राजनीतिक, धार्मिक और नस्ल से जुड़ा हुआ मामला नहीं है बल्कि यह हमारे राष्ट्रीय गौरव का विषय है।'
वहीं, खेल मंत्री किरन रीजिजू ने कहा है कि देशभावना को सबसे ऊपर रखा जाना चाहिए और बीसीसीआई को इसे ध्यान में रखकर सही कदम उठाना चाहिए। सरकार खेल संगठनों के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करती है, वे स्वायत्त हैं, लेकिन जब मुद्दा देश की भावनाओं से जुड़ा होता है, तो राष्ट्र के हित को ध्यान में रखना होता है। मैं बीसीसीआई से आग्रह करता हूँ कि वो इस मामले को अच्छी तरह से महेंद्र सिंह धोनी ग्लव्स मामले में उचित कदम उठाए।