फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mustafizur rahman is fan of Mohammad Amir

जो खा चुका है जेल ही हवा, वह है इस बांग्लादेशी हीरो का आदर्श

Wed, 24 Jun 2015 04:52 PM IST
Updated Wed, 24 Jun 2015 04:52 PM IST
विज्ञापन
mustafizur rahman is fan of Mohammad Amir

टीम इंडिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आगाज करने वाले बांग्लादेश का तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान एक दिन में ही पूरे देश का हीरो बन गया। 19 साल के इस युवा तेज गेंदबाज ने अपने वनडे आगाज में ही टीम इंडिया जैसी घातक बल्लेबाजी को ताश के पत्ते की तरह बिखरा दिया।

विज्ञापन


यही नहीं लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए रहमान ने दूसरे वनडे में भी भारत के 6 बल्लेबाजों को आउट कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। अपने शुरुआती दो वनडे मुकाबलों में पांच से ज्यादा विकेट लेने के वाले वह दूसरे गेंदबाज भी बने।
विज्ञापन


लेकिन रहमान की हकीकत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। टीम इंडिया से पहली बार सीरीज हथियाने वाली बांग्लादेश टीम में अहम भूमिका निभाने वाले रहमान ने इंटरव्यू में अपने दिले-राज बयान किए है। जिन्हें सुनकर आप भी हैरान रह जांएगे। रहमान स्पॉट फिक्सिंग का आरोप झेल रहे पाक के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का फैन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

"आमिर पर लगे आरोपों से कोई फर्क नहीं पड़ता"

mustafizur rahman is fan of Mohammad Amir

बांग्लादेशी चैनल को दिए इंटरव्यू में मुस्ताफिजुर रहमान ने कहा कि वह पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के फैन है। रहमान के अनुसार वह गेंदबाजी में आमिर को ही फालो करते है। रहमान के मुताबिक उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि आमिर स्पॉट फिक्सिंग को लेकर क्रिकेट से बाहर है।

पाकिस्तान के बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टेस्ट में आगाज किया था। 2010 टी-20 वर्ल्ड कप में आमिर का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। इस टूर्नामेंट में वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चहेते बन गए थे। और पीसीबी ने आमिर को 'सी' कैटेगरी में शामिल भी कर दिया था।

लेकिन अगस्त 2010 में इंग्लैंड दौरे के दौरान आमिर पर स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा। आमिर के साथ फिक्सिंग में मोहम्मद आसिफ और तत्कालीन टीम के कप्तान सलमान बट भी घेरे में आए। तीनों को 2011 में दोषी पाया और क्रिकेट खेलने पर साढ़े चार साल का प्रतिबंध भी लगा। तीनों क्रिकेटरों को तीन माह की जेल भी हुई थी। तीनों की सजा इसी वर्ष सितंबर माह में पूरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed