तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल की दो फ्रैंचाइजियों ने अपने साथ खेलने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एतराज के बाद यह मुमकिन न हो सका। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम में एक-एक पेसर्स की कमी है, जिसे पूरा करने के लिए दोनों ही फ्रैंचाइजी मुस्ताफिजुर को अपने स्क्वॉड में शामिल करना चाहते थे, लेकिन बांग्लादेश को अगले माह श्रीलंका का दौरा करना है, इसलिए बीसीबी ने नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) देने से इनकार कर दिया। तीन टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज 24 अक्तूबर से हो रहा है जबकि आईपीएल का उद्घाटन मैच 19 तारीख से होगा।
IPL 2020: मुस्ताफिजुर रहमान को मिला इन दो टीम से ऑफर, BCB ने डाला 'रंग में भंग'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन