फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mushfiqur Rahim apologises for celebrating India's loss on Twitter

पहले भारत की हार पर उड़ाया मजाक और फिर मांगनी पड़ी माफी

Sun, 03 Apr 2016 08:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Apr 2016 08:54 AM IST
विज्ञापन
Mushfiqur Rahim apologises for celebrating India's loss on Twitter

बांग्लादेशी विकेटकीपर मुशफिकर रहीम ने एक ट्विट कर एक और विवाद को न्यौता दे दिया, लेकिन विवाद होने से पहले ही उन्होंने स्थिति को संभाल भी लिया और माफी मांग ली।

विज्ञापन


हुआ यूं कि 31 मार्च की रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच खेला गया जिसमें मेजबान टीम इंडिया को हार मिली। इस हार के साथ ही भारत की फाइनल में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो गई।
विज्ञापन


धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने लगातार 3 जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, जिसमें बांग्लादेश पर एक रन से मिली रोमांचक जीत भी शामिल है। इस मैच का आखिरी ओवर  हार्दिक पांड्या डाल रहे थे और मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया था। अंतिम ओवर में लगातार 2 गेंदों पर चौका लगाने के बाद मुशफिकर रहीम ने जमकर जश्न मनाया, लेकिन अगली गेंद पर वह कैच आउट हो गए। इसके बाद उनकी टीम लक्ष्य से 2 रन दूर रह गई और टीम को एक रन से हार मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम इंडिया को सेमीफाइनल में हार मिली। वेस्टइंडीज के हाथों इस मैच में भारतीय टीम की हार के बाद रहीम ने ट्विट कर डाला, "इससे काफी खुशी मिली.....!!!!! #हा हा हा...। भारत सेमीफाइनल हार गया।"

लगातार आलोचना से मिली सबक और रहीम को मांगनी पड़ी माफी

Mushfiqur Rahim apologises for celebrating India's loss on Twitter

हालांकि मुशफिकर रहीम की टिप्पणी का सोशल मीडिया में स्वागत नहीं किया गया। लोगों ने इस पोस्ट पर जमकर आलोचना की खासकर भारतीय प्रशंसकों ने। अपने पोस्ट का नकारात्मक असर होता देखकर इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने अपने पोस्ट को सुधारा और इसके लिए माफी भी मांगी।

उन्होंने माफी मांगते हुए एक और पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "सभी लोगों से माफी। मैं वेस्टइंडीज का बड़ा प्रशंसक हूं लेकिन अगर मेरे शब्दों से किसी को तकलीफ पहुंची है तो इसके लिए माफी।" साथ ही उन्होंने अपने पुराने ट्विट को हटाने का वादा किया।
 




बांग्लादेश से अक्सर टीम इंडिया को लेकर कुछ न कुछ ऐसी चीजें आती ही रहती हैं जिनसे विवाद पैदा हो जाता है। पिछले महीने एशिया कप के दौरान टीम इंडिया के खिलाफ स्थानीय प्रशंसकों ने फोटोशॉप के जरिए भारतीय टीम का जमकर मखौल उड़ाया था। पिछले साल भी भारत के बांग्लादेश दौरे के दौरान कुछ प्रशंसकों ने टीम इंडिया की खिल्ली उड़ाई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed