फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai vs Rest of India Irani Cup Second day match report and scorecard Sarfaraz Khan slam double hundred

Irani Cup: सरफराज खान के दोहरे शतक से शेष भारत के खिलाफ मुंबई का विशाल स्कोर, अजिंक्य रहाणे शतक से चूके

Wed, 02 Oct 2024 06:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 02 Oct 2024 06:10 PM IST
सार

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मुंबई ने नौ विकेट पर 536 रन बना लिए हैं। स्टंप के समय सरफराज 276 गेंदों पर 25 चौकों और चार छक्कों की मदद से 221 रन और जुनैद खान खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद थे।

विज्ञापन
Mumbai vs Rest of India Irani Cup Second day match report and scorecard Sarfaraz Khan slam double hundred
सरफराज खान - फोटो : BCCI Domestic

विस्तार

स्टार बल्लेबाज सरफराज खान ने शेष भारत के खिलाफ ईरानी कप मुकाबले में शानदार दोहरा शतक जड़ा जिससे मुंबई ने पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा कर लिया है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मुंबई ने नौ विकेट पर 536 रन बना लिए हैं। स्टंप के समय सरफराज 276 गेंदों पर 25 चौकों और चार छक्कों की मदद से 221 रन और जुनैद खान खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद थे। 
विज्ञापन

इससे पहले, मुंबई ने चार विकेट पर 237 रन से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान अजिंक्य रहाणे शतक की ओर बढ़ रहे थे और सरफराज उनका साथ बखूबी निभा रहे थे। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी कर पांचवें विकेट के लिए 131 रनों की साझेदारी कर ली थी, लेकिन यश दयाल ने रहाणे को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। रहाणे इस तरह शतक लगाने से चूक गए और 234 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 97 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मुकेश कुमार ने शम्स मुलानी (5) को बोल्ड कर मुंबई को छठा झटका दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले सरफराज ने दिखाया दम
सरफराज को बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया था, लेकिन उन्हें दोनों ही मैचों में प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली थी। सरफराज की जगह टीम प्रबंधन ने केएल राहुल को मध्य क्रम के बल्लेबाज के तौर पर मौका दिया था। सरफराज ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था और प्रभावित करने में सफल रहे थे। हालांकि, अब भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और सरफराज ने इससे पहले ही ईरानी कप में दम दिखाकर अपना दावा मजबूत कर लिया है। 
विज्ञापन

सरफराज और कोटियान की मजबूत साझेदारी
रहाणे के आउट होने के बाद भी सरफराज दूसरे छोर पर टिके रहे और शेष भारत के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। इस दौरान उनका साथ तनुष कोटियान ने निभाया। तनुष और सरफराज के बीच सातवें विकेट के लिए 183 रनों की साझेदारी हुई जिसने मुंबई को विशाल स्कोर की ओर अग्रसर किया। सरफराज और कोटियान ने लगातार रन बनाए। हालांकि, प्रसिद्ध कृष्णा ने कोटियान को बोल्ड कर इस साझेदारी का अंत किया। कोटियान 124 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए। फिर प्रसिद्ध ने अगली ही गेंद पर मोहिद अवस्थी को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। 

सरफराज हालांकि शेष भारत के गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाते रहे और उन्हें शार्दुल ठाकुर का भी अच्छा साथ मिला। दिन का खेल समाप्त होने से ठीक पहले सारांश जैन ने शार्दुल को बोल्ड कर मुंबई को नौवां झटका दिया। शार्दुल 59 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक सरफराज अविजित रहे। शेष भारत के लिए मुकेश कुमार ने चार विकेट झटके, जबकि यश दयाल और प्रसिद्ध कृष्णा ने अब तक दो-दो विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed