फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai U-16 skipper Musheer Khan banned for bad behaviour

पांड्या से पहले यह खिलाड़ी तीन साल के लिए बैन, बड़ा भाई कोहली के साथ खेल चुका क्रिकेट

Sat, 19 Jan 2019 04:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 19 Jan 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
Mumbai U-16 skipper Musheer Khan banned for bad behaviour

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के मामले में फैसला आना अभी बेशक बाकी हो, लेकिन उनसे पहले मुंबई अंडर-16 टीम के कप्तान मुशीर खान तो गलत व्यवहार के लिए तीन साल की सजा सुना दी गई है। मुंबई क्रिकेट एसोशिएसन ने मुशीर खान पर 3 साल का बैन लगाया है।

विज्ञापन


मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने कहा है कि आपत्तिजनक बर्ताव के चलते मुंबई अंडर-16 के कप्तान मुशीर खान पर तीन साल का प्रतिबंध लगाए जाने का फैसला अन्य खिलाड़ियों के लिए सबक है। 
विज्ञापन


अंडर-16 के खिलाड़ियों ने मुंबई क्रिकेट संघ के समक्ष आंध्र प्रदेश में दिसंबर में विजय मर्चेन्ट क्वार्टर फाइनल खेल से इतर मुशीर खान के आपत्तिजनक बर्ताव करने की शिकायत के बाद उस पर प्रतिबंध लगाया गया है। तीन साल के बैन का मतलब है वो जनवरी 2022 तक नहीं खेलेंगे. हालांकि, अपने सस्पेंशन को लेकर वो आगे अपील कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं मुशीर खान?

मुशीर, मुंबई अंडर-16 टीम के कप्तान हैं। उनके बड़े भाई सरफराज खान अंडर-19 टीम में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के लिए भी खेल चुके हैं।

मुंबई के U-16 कप्तान खान के खराब बर्ताव को लेकर उनके टीम मेट वेदांता गाडिया और टीम मैनेजर विग्नेश कदम ने शिकायत की थी। यह घटना विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले के वक्त की है, जिसमें मुंबई को उत्तर प्रदेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed