फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai take lead on Uttar Pradesh

मुंबई ने बनाई उत्तर प्रदेश पर बढ़त

Tue, 23 Dec 2014 11:28 PM IST
अमर उजाला/कानपुर
अमर उजाला/कानपुर Updated Tue, 23 Dec 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
Mumbai take lead on Uttar Pradesh

मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘ए’ मैच के तीसरे दिन उत्तर प्रदेश पहली पारी में बढ़त के करीब पहुंचकर चूक गया। उत्तर प्रदेश के पहली पारी के 206 रन के जवाब में मुंबई के सात विकेट एक समय 123 रन पर गिर गए थे। इसके बाद यूपी की बढ़त निश्चित लग रही थी लेकिन श्रेयश अय्यर ने पहले मोटा फिर शार्दुल के साथ महत्वपूर्ण दो साझेदारी और अंत में शार्दुल ने केसमल के साथ 97 रन की पार्टनरशिप करके मुंबई टीम को यूपी पर 64 रनों की बढ़त दिला दी। अय्यर ने 78 गेंद पर 75 और ठाकुर ने 100 गेंद पर 87 रन बनाए। यूपी की ओर से अमित मिश्रा ने चार ओर प्रवीण कुमार ने तीन विकेट लिए। जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक यूपी ने बगैर नुकसान के सात रन बना लिए थे।

विज्ञापन



जाधव ने महाराष्ट्र को संभाला
पुणे। केदार जाधव ने नाबाद 109 रन की पारी खेल पंजाब के खिलाफ ग्रुप ‘बी’ मैच के तीसरे दिन महाराष्ट्र को संभाल लिया। महाराष्ट्र के पहली पारी के 210 रन के जवाब में पंजाब ने युवराज के शतक से 391 रन बनाए। जवाब में दूसरी पारी में महाराष्ट्र के दो विकेट 23 रन पर गिर गए। अंकित बवने हेलमेट पर गेंद लगने के कारण 10 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए लेकिन जाधव और राहुल त्रिपाठी (नाबाद 59) ने चौथे विकेट के लिए स्टंप तक 148 रन जोड़ टीम को तीन विकेट पर 259 रन तक पहुंचा दिया।

विज्ञापन

उन्मुक्त के शतक से दिल्ली मजबूत

Mumbai take lead on Uttar Pradesh

नई दिल्ली। उन्मुक्त चंद के शानदार 146 रन की मदद से ग्रुप ‘बी’ में दिल्ली ने राजस्थान पर शिकंजा कस दिया है। राजस्थान के पहली पारी के 141 रन के जवाब में दिल्ली ने मैच के तीसरे दिन अपनी पारी छह विकेट पर 380 रन बनाकर घोषित कर दी। जवाब में दूसरी पारी में स्टंप तक राजस्थान के दो विकेट 78 रन पर गिर गए। उन्मुक्त ने 235 गेंद की अपनी पारी में 19 चौके और एक छक्के के साथ प्रथम श्रेणी कैरियर का अपना पांचवां शतक लगाया।


बड़ौदा पर बढ़त के करीब जम्मू
वडोदरा। मुंबई को हराकर सत्र का शानदार करने वाली जम्मू एंड कश्मीर की टीम बड़ौदा के खिलाफ भी बढ़त के करीब पहुंच गई है। जम्मू के पहली पारी में 497 रन के विशाल स्कोर के जवाब में मैच के तीसरे दिन बड़ौदा के सात विकेट 370 रन पर गिर गए। ओपनर सौरभ वकास्कर ने सर्वाधिक 172 जबकि केदार देवधर ने 58 और आदित्य वाघमोरे ने 40 रन बनाए। जम्मू के कप्तान परवेज रसूल ने आठ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमें शमीउल्ला बेग और उमर नजीर ने दो-दो विकेट लिए।

कल्सी और परीदा ने दिलाई हिमाचल को बढ़त
पोरवोरिम (गोवा)। अंकित कल्सी ने 115 और रश्मि परीदा ने 88 रन की पारी खेल हिमाचल प्रदेश को गोवा पर पहली पारी में बढ़त दिला दी। गोवा के पहली पारी में 357 रन के जवाब में हिमाचल ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक नौ विकेट पर 377 रन बना लिए हैं। पुछल्ले बल्लेबाजों निखिल नांग्टा ने 44, बिपुल शर्मा ने 37 और करणवीर सिंह ने 27 रन का योगदान किया। गोवा की ओर से गणेश गवास ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।

हरियाणा ने हासिल की दो रन की बढ़त
रोहतक। विदर्भ के खिलाफ हरियाणा की टीम मैच के तीसरे दिन महज दो रन की बढ़त हासिल करने में कामयाब रही। विदर्भ को पहली पारी में 154 रन पर समेटने के बाद हरियाणा की टीम भी मात्र 156 रन बनाकर ढेर हो गई। अभिमन्यू ने सर्वाधिक 38 रन की पारी खेली। विदर्भ की ओर से रविकुमार ठाकुर ने चार और स्वप्निल बांदीवार ने तीन विकेट लिए। दूसरी पारी में विदर्भ ने स्टंप तक दो विकेट पर 23 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed