पुलिस को मिला द्रविड़ का साथ: वायरल विज्ञापन से बताया मास्क लगाओ और हॉर्न मत बजाओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांत स्वभाव वाले राहुल द्रविड़ इन दिनों अपने गुस्से की वजह से चर्चा में है। सोशल मीडिया पर उनकी एक ए़ड फिल्म तेजी से वायरल हो रही है, जिसका प्रसारण टीवी पर भी हो रहा है। अपने स्वभाव के विपरित 'श्रीमान भरोसेमंद' कार में बैठकर खुद को इंद्रानगर का गुंडा बता रहे हैं।
अब मुंबई पुलिस इस एड फिल्म का इस्तेमाल लोगों को सचेत करने के लिए कर रही है। जी हां! इस वक्त देश कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है। संक्रमितों की संख्या रोज पिछला रिकॉर्ड तोड़ रही है। सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र है, जहां लोगों को सचेत करने के लिए पुलिस द्रविड़ के वीडियो का सहारा ले रही है। मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें मास्क के महत्व के बारे में बताया गया है।
View this post on Instagram
मुंबई पुलिस के इस अनूठे प्रयोग को उपराजधानी नागपुर की पुलिस ने भी कॉपी करने में देरी नहीं की।
Be it in "indiranagar" or anywhere.
— Nagpur City Police (@NagpurPolice) April 10, 2021
Keep your calm,
Avoid unnecessary honking.#NagpurPolice pic.twitter.com/CTcfEV6AL8
वैसे नागपुर और पड़ोसी राज्य गुजरात के सूरत में लोगों को ट्रैफिक के प्रति जागरूक करने के लिए राहुल द्रविड़ की तस्वीरों को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा। सूरत पुलिस कह रही है कि, 'जब ट्रैफिक में फंसें तो आक्रामक ना हों।
View this post on Instagram
A post shared by Surat City Traffic Police (@suratcitytrafficpolice)
यहां बताना जरूरी हो जाता है कि इस वायरल विज्ञापन में राहुल द्रविड़ ट्रैफिक जाम में फंस जाते हैं। रास्ता साफ करने के लिए वह गुस्सा होते हैं। लगातार हॉर्न भी बजाते हैं। सीट के पीछे रखे बल्ले से गाड़ियों पर तोड़-फोड़ करने लगते हैं।