फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Indians will miss Lasith malinga Ben stokes to miss first stage of ipl

IPL 2020: मुंबई इंडियंस-राजस्थान रॉयल्स के खेमे में मायूसी, नहीं खेलेंगे दो मैच विनर

Thu, 17 Sep 2020 05:38 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 17 Sep 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Indians will miss Lasith malinga Ben stokes to miss first stage of ipl
- फोटो : pti

पहला खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स और सर्वाधिक चार बार की चैंपियंस मुंबई इंडियंस के खेमे में निराशा है। 19 सितंबर से शुरू होने जा रहे टूर्नामेंट में दोनों ही टीम अपने दो स्टार खिलाड़ियों के बिना उतरेगी। गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को जहां लसिथ मलिंगा की कमी खलेगी तो राजस्थान बेन स्टोक्स को याद करेगा।

विज्ञापन


आईपीएल के सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले 37 साल के मलिंगा ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है। जबकि स्टोक्स अपने पिता की बीमारी के कारण क्रिकेट से दूर हैं और आईपीएल के पहले हाफ में नजर नहीं आएंगे। 
विज्ञापन


दोनों के न रहने से निश्चित तौर पर टीम का बिगड़ेगा। मुंबई के पास बतौर विकल्प अब जेम्स पैटिंसन, धवल कुलकर्णी, मोहसिन खान हैं तो राजस्थान स्टोक्स के न होने पर जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर और स्टीव स्मिथ के अलावा चौथे विदेशी खिलाड़ी पर दिमाग लड़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस की टीम को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ उद्घाटन मुकाबला खेलना है। रोहित ने कहा कि मलिंगा की तुलना किसी से नहीं की जा सकती, उनके अनुभव की कमी खलेगी, उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए जो किया है, वह अविश्वसनीय है।


दूसरी ओर राजस्थान के लिए बटलर और आर्चर दूसरे मैच से उपलब्ध रहेंगे और दोनों जबरदस्त फॉर्म में हैं। स्मिथ हालांकि इंग्लैंड दौरे पर अभ्यास के दौरान कनकशन चोट का शिकार हो गए थे। दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर और आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई से भी उम्मीदें होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed