फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mumbai indians vs royal challengers bangalore live match updates and score card

IPL 2019: फिर हारी विराट कोहली की बैंगलोर, मुंबई ने 5 विकेट से धोया

Mon, 15 Apr 2019 11:56 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Mon, 15 Apr 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
mumbai indians vs royal challengers bangalore live match updates and score card
हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड

हार्दिक पांड्या (37 नाबाद) की दमदार बल्लेबाज और लसिथ मलिंगा (4 विकेट) की तूफानी गेंदबाजी के बूते सोमवार को मुंबई ने बैंगलोर को 5 विकेट से मात दी। इस हार के साथ ही इंडियन टी-20 लीग में विराट कोहली के नेतृत्व वाली बैंगलोर के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है।

विज्ञापन


वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले मेंं बैंगलोर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 171 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे मुंबई ने एक ओवर शेष रहते हासिल कर लिया। मुंबई की इस जीत के सबसे बड़े नायक ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा रहे। पांड्या ने अंत में सिर्फ 16 गेंदोंं पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद स 37 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। वहीं, मलिंगा को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले मुंबई की टीम को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा। अच्छी लय में नजर आ रहे रोहित शर्मा 19 गेंदोंं पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर खेल रहे थे तभी वो मोइन अली की फिरकी से चकमा खा गए और क्लीन बोल्ड होकर डगआउट निकल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोइन अली के इसी ओवर में मुंंबई के दूसरे ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक भी एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। डीकॉक ने 26 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 40 रन की मददगार पारी खेली। बैंगलोर को तीसरी सफलता जादूई स्पिनर युजवेंद्र चहल ने दिलाई। युजी ने ने ईशान किशन (21) का शिकार किया। युजी की घूमती गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वह क्रीज से बाहर निकल आए और विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने मौका देखते ही उनकी बेल्स उड़ा दीं।

मुंंबई के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बैंगलोर के गेंदबाजों के सामने डटकर खड़े रहे। लेकिन उन्हें भी युजवेंद्र ने जल्दी ही चलता कर दिया। 23 गेंदों पर 2 चौकों और एक छक्के की मदद से 29 रन की पारी खेलने वाले सूर्यकुमार यादव बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना कैच बाउंड्री पर खड़े नवदीप सैनी को दे बैठे।

 मुंबई को पांचवां झटका क्रुणाल पांड्या के रूप में लगा। क्रुणाल को (11) मोहम्मद सिराज ने मिलिंद कुमार (स्थानापन्न) के हाथों कैच आउट करवाया। बैंगलोर की तरफ से गेंदबाजी में मोइन अली और युजवेंद्र चहल ने अच्छा काम किया। दोनों गेंदबाजों के खाते में एक-एक विकेट आया। इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक विकेट चटकाया।

बैंगलोर की बल्लेबाजी

इसस पहले एबी डीविलियर्स (75) और मोइन अली (50) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के दम पर बैंगलोर ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में मुंबई के सामने जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य रखा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए।


बैंगलोर की टीम को पहला झटका कप्तान विराट कोहली के रूप में लगा। मुंबई के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ ने कोहली को महज 8 रन के स्कोर पर विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक के हाथों कैच आउट करवाया। कोहली ने इस पारी में सिर्फ एक चौका जड़ा।

कोहली के बाद शानदार लय में नजर आ रहे पार्थिव पटेल भी जल्दी ही क्रीज छोड़ गए। 20 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन की पारी खेलने वाले पार्थिव को ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सूर्यकुमार यादव के हाथों प्वॉइंट पर कैच आउट करवाया।

बैंगलोर के दो विकेट गिरने के बाद क्रीज पर डीविलियर्स का साथ देने उतरे मोइन अली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक ठोका। अली-डीविलियर्स के बीच 95 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई। 32 गेंदों पर एक चौका और 5 छक्कों की बदौलत 50 रन बनाने वाले मोइन अली को मलिंगा ने हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट करवाया।


मोइन अली के क्रीज छोड़ने के बाद बल्लेबाज करने उतरे ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस भी कुछ खास नहीं कर पाए। उन्हें लसिथ मलिंगा ने बिना खाता खोले कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करवाकर मैदान से चलता कर दिया।
 

बैंगलोर का चौथा विकेट एबी डीवलियर्स (75) के रूप में गिरा। डीविलियर्स ने 51 गेंदों पर 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 75 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। मैच के आखिरी ओवर में उन्हें कीरोन पोलार्ड ने रनआउट कर डगआउट भेज दिया।

इसके बाद टीम का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर संघर्ष नहीं कर सका। डीविलियर्स के बाद अक्षदीप नाथ (2) और पवन नेगी बिना खाता खोले आउट हो गए। दोनों ही बल्लेबाज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का शिकार हुए। उमेश यादव और मोहम्मद सिराज शून्य के स्कोर पर क्रीज से नाबाद लौटे।

गेंदबाजी की बात करें तो मुंबई की तरफ से लसिथ मलिंगा सबसे सफल गेंदबाजी साबित हुए। मलिंगा ने 4 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या और जेसन बेहरेनडॉर्फ के खाते में भी एक-एक विकेट आया।

इस प्रकार हैं दोनों टीमें:

मुंबई: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह, राहुल चहर, लसिथ मलिंगा और जेसन बेहरेनडॉर्फ।

बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), एबी डिविलियर्स, मार्कस स्टोइनिस, मोइन अली, अक्षदीप नाथ, पवन नेगी, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव, नवदीप सैनी और मोहम्मद सिराज।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed