IPL 2020: मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में जगह लगभग तय, सूर्यकुमार यादव की मैच जिताऊ फिफ्टी
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore Live IPL Score: जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी (14 रन देकर तीन विकेट) के बाद सूर्यकुमार यादव की टूर्नामेंट में 10वीं फिफ्टी के बूते (43 गेंदों में 79) मुंबई इंडियंस मौजूदा सीजन में प्लेऑफ के लिए लगभग क्वालीफाई कर गई। अब वह 12 मैच में 8 जीत और 16 अंक के साथ अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई। पांच विकेट से हार के बावजूद आरसीबी अब भी टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार है।
लाइव अपडेट
कोच रवि शास्त्री का ट्वीट काफी कुछ कहता है
Surya namaskar 🙏🏻. Stay strong and patient @surya_14kumar #MIvsRCB pic.twitter.com/oJEJhekwpC
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) October 28, 2020
मैच का लेखा-जोखा
अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट पर 164 रन बनाए थे। आरसीबी के लिए देवदत्त पडीक्कल ने 45 गेंद में 74 रन की पारी खेली तो मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या ने 14 रन देकर तीन विकेट चटकाए। बाद में मुंबई ने 165 रन के लक्ष्य को पांच गेंद शेष रहते ही पा लिया।🔥 SKY is the limit 🔥#OneFamily #MumbaiIndians #MI #Dream11IPL #MIvRCB @surya_14kumar @hardikpandya7 pic.twitter.com/UIaDrd9xMd
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 28, 2020
मुंबई की शानदार जीत
आखिरी ओवर की पहली बॉल पर चौका मारते हुए सूर्यकुमार यादव ने मुंबई को पांच विकेट से जीत दिलाई।That's that from Match 48 as @mipaltan win by 5 wickets.@surya_14kumar with an unbeaten 79.
— IndianPremierLeague (@IPL) October 28, 2020
Scorecard - https://t.co/XWqNw97Zzc #Dream11IPL pic.twitter.com/ESHhCYRBik
हार्दिक पांड्या आउट
19वें ओवर की चौथी गेंद पर मॉरिस को छक्का मारने के बाद अगली बॉल पर हार्दिक पांड्या एक्स्ट्रा कवर पर ही लपके गए। 15 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट होने के बाद अगली गेंद पर नए बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने चौका मार दिया। अब आखिरी ओवर में महज तीन रन चाहिए।11 रन आए 18वें ओवर से
डेल स्टेन का नौ गेंदों का ओवर। तीन अतिरिक्त और एक छक्के के साथ स्टेन ने अपने चार ओवर में बिना विकेट के 43 रन लुटा दिए। 18 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 149/4 सूर्यकुमार यादव (72) और हार्दिक पांड्या (11)तीन ओवर में 27 की दरकार
आखिरी बॉल पर सूर्या ने चौका मारा। मॉरिस के तीसरे और पारी के 17वें ओवर से आठ रन। 17 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 138/4 सूर्यकुमार यादव (65) और हार्दिक पांड्या (10)मुंबई की ओर झुका मैच
सूर्यकुमार के मोहम्मद सिराज को तीन चौके। ओवर से कुल 13 रन। अब चार ओवर में 35 रन चाहिए। 16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 130/4 सूर्यकुमार यादव (59) और हार्दिक पांड्या (8)सूर्यकुमार यादव की फिफ्टी
FIFTY!@surya_14kumar with a well made half-century off 29 deliveries. His 10th in IPL.#Dream11IPL pic.twitter.com/a2fgLYzDfO
— IndianPremierLeague (@IPL) October 28, 2020