फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore 14th match indian premier league 2018 live scorecard

MIvRCB: रोहित के पॉवर ने MI को दिलाई पहली जीत, कोहली की 'विराट' पारी हुई बेअसर

Wed, 18 Apr 2018 02:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore 14th match indian premier league 2018 live scorecard
मुंबई इंडियंस - फोटो : ipl

रोहित शर्मा (94 रन, 52 गेंद, 10 चौके और 5 छक्के) की तूफानी पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 46 रनों से हराया। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2018 के 14वें मैच में आरसीबी को जीत के लिए 214 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाव में आरसीबी 167 रन ही बना सकी और मैच हार गई। मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन


इससे पहले आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को पारी की शुरुआत में ही लगातार दो विकेट गिर गए। सलामी बल्लेबाज सुर्यकुमार यादव के रूप में को पहला झटका लगा। आरसीबी के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने पहले ही गेंद पर उन्हें क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए इशान किशन को भी उमेश ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। दोनों ही बल्लेबाज डग आउट हुए।
विज्ञापन


इसके बाद 12वें ओवर में मुंबई को एविन लेविस (65) के रूप में तीसरा झटका लगा। कैरीबियाई धुरंधर लुइस ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक जमाया। यह उनके आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक है। इस दौरान उन्होंने 42 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 65 रन की धमाकेदार पारी खेली। एंडरसन ने उन्हें डी कॉक के हाथों कैच कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। रोहित और लेविस के बीच तीसरे विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी हुई। इसके अलावा किरोन पोलार्ड केवल 5 रन बनाए। आरसीबी की तरफ से उमेश यादव ने 2, कोरी एंडरसन ने 2 और क्रिस वोक्स ने 1 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस के 214 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी की शुरुआत में ही दो झटके लगे। 5वें ओवर की पहली गेंद पर पहला विकेट क्विंटन डी कॉक (19), जबकि चौथी गेंद पर दूसरा विकेट धाकड़ बल्लेबाज एबी डीविलियर्स (1) के रूप में गिरा। दोनों ही बल्लेबाजों को मिशेल मैक्लेघन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद विराट कोहली और मनदीप सिंह ने पारी को संभाला, लेकिन मनदीप भी जल्द ही 16 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, आरसीबी की तरफ से कप्तान कोहली ने 62 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 92 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा क्रिस वोक्स ने 11 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की तरफ से कृनाल पांड्या ने 3, जसप्रीत बुमराह ने 2, मिचेल मैक्लेघन ने 2 और मयंक मार्कंडे ने 1 विकेट लिए।


इसके पहले रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है। इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने अपने टीम में तीन बदलाव किए। विराट ने ब्रैंडन मैकुलम की जगह मोहम्मद सिराज, कुलवंत खेजरोलिया की जगह कोरी एंडरसन और पवन नेगी की जगह सरफराज आलम को टीम में शामिल किया। वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने टीम में एक बदलाव किया। रोहित ने अकिला धनंजय की जगह मिशेल मैक्लेनघन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed