फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Indians vs Punjab Kings IPL 2022 Preview Head To Head Playing 11 Prediction Today Match 23, Captain and Vice-Captain

MI vs PBKS: पहली जीत की तलाश में उतरेगी मुंबई की टीम, दो मैच जीत चुकी पंजाब से मुकाबला

Wed, 13 Apr 2022 05:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 13 Apr 2022 05:11 PM IST
सार

मैच में कप्तान रोहित शर्मा टीम के साथ-साथ अपने प्रदर्शन में भी सुधार करना चाहेंगे। अपनी फ्रेंचाइजी के लिए यह ओपनर बल्लेबाज उस तरह का प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं, जिसके लिए जाने जाते हैं। टीम को पहली जीत हासिल करने के लिए कप्तान की ओर से उम्दा पारी खेलने की दरकार है।

विज्ञापन
Mumbai Indians vs Punjab Kings IPL 2022 Preview Head To Head Playing 11 Prediction Today Match 23, Captain and Vice-Captain
मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल के 15वें सत्र में शुरुआती चार मैच हारकर मुश्किलों का सामना कर रही मुंबई इंडियंस आज पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में जीत का खाता खोलने के लक्ष्य से उतरेगी। धीमी शुरुआत के लिए पहचानी जाने वाली पांच बार की चैंपियन मुंबई की मौजूदा सत्र में शुरुआत बुरे सपने जैसी रही है।
विज्ञापन


पिछले कई साल से मजबूत टीम के रूप में स्थापित मुंबई ने आईपीएल के इस सत्र में अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराने में अभी तक नाकाम रही है। अपने अभियान को अगर पटरी पर लाना है तो मुंबई की टीम को अपने खेल के प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है।
विज्ञापन

 

टीम के बल्लेबाज अभी तक उम्मीद के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं और वहीं गेंदबाजी की नाकामयाबी के कारण टीम की मुसीबतें बढ़ गई हैं। मुंबई की टीम अभी तक दिल्ली, राजस्थान, कोलकाता और बैंगलोर से हारकर तालिका में नौवें स्थान पर है और उसकी वापसी की राह काफी मुश्किल नजर आ रही है।

मैच में कप्तान रोहित शर्मा टीम के साथ-साथ अपने प्रदर्शन में भी सुधार करना चाहेंगे। अपनी फ्रेंचाइजी के लिए यह ओपनर बल्लेबाज उस तरह का प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं, जिसके लिए जाने जाते हैं। टीम को पहली जीत हासिल करने के लिए कप्तान की ओर से उम्दा पारी खेलने की दरकार है।

पंजाब की टीम दो जीत और दो हार के साथ तालिका में सातवें स्थान पर चल रही है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली हार के बाद टीम की नजरें इस बार जीत पर होगी, ताकि अपने तालिका की स्थिति में सुधार कर सकें।

मुंबई की बल्लेबाजी को दिखाना होगा दम
मुंबई की ओर से शीर्ष क्रम में रोहित शर्मा महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं। लेकिन उनके साथ ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को अधिक जिम्मेदारी लेते हुए अच्छा प्रदर्शन करना होगा। सूर्यकुमार ने अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों ही पारियों में अर्धशतक लगाकर बता दिया है कि वह टीम के लिए मजबूत कड़ी हैं, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल रहा, जिसका असर टीम के प्रदर्शन पर पड़ रहा है।

वहीं विविध शॉट खेलने वाले डेवाल्ड ब्रेविस भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि बल्लेबाज इकाई एकजुट होकर योगदान देने में सफल रहेगी। अगर टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करना है या लक्ष्य को हासिल करना है तो शीर्ष तीन में से एक बल्लेबाज को बड़ी पारी खेलनी होगी।
विज्ञापन

अभी तक फीका रहा पोलार्ड का प्रदर्शन
मंबई इंडियंस के लिए अभी तक कमजोर पहलू अनुभवी कीरोन पोलार्ड का प्रदर्शन रहा है। अकेले दम पर मैच का रुख बदलने वाले पोलार्ड अपने प्रदर्शन के आसपास तक नहीं पहुंच पाए हैं। वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज को भी इस मैच में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

मुंबई के गेंदबाजों को दिखाना होगा पुराना दमखम
मुंबई को पंजाब के तेज गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना होगा, जिसकी अगुआई कगिसो रबाडा कर रहे हैं। साथ ही राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा और अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाज भी शामिल हैं, जो स्लॉग ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी करने में सक्षम हैं।

वहीं, जसप्रीत बुमराह समेत मुंबई के गेंदबाजों में इस सत्र में वह प्रभावशाली दमखम नहीं दिखा, जिसके लिए टीम के गेंदबाज जाने जाते हैं। लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन, बासिल थंपी और जयदेव उनादकट को भी बुमराह का साथ देना होगा, जो तेज गेंदबाजी में अपना जादू दोहराने की कोशिश करेंगे। मुंबई को अगर जीत दर्ज करनी है तो इन तीनों खिलाड़ियों के 12 ओवर महत्वपूर्ण होंगे।

पंजाब के खिलाड़ी बड़े शॉट खेलने में सक्षम
मुंबई को किंग्स की ऐसी टीम से भिड़ना है जिसके पास शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन और एम शाहरूख खान जैसे बड़े शॉट खेलने में सक्षम खिलाड़ी हैं। ये खिलाड़ी किसी भी गेंदबाज की धज्जियां उड़ाने में सक्षम हैं। इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो, ओडियन स्मिथ जैसे मध्यक्रम बल्लेबाज कभी भी मैच की तस्वीर बदलने में  माहिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed