फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mumbai indians vs delhi capitals live score match 34 ipl 2019 mi vs dd scorecard

IPL 2019: मुंबई ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, दिल्ली को 40 रन से हराया

Thu, 18 Apr 2019 11:27 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 18 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
mumbai indians vs delhi capitals live score match 34 ipl 2019 mi vs dd scorecard
मुंबई बनाम हैदराबाद

पांड्या ब्रदर्स  (हार्दिक 32 और क्रुणाल 37*)  की शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर मुंबई ने गुरुवार को इंडियन टी-20 लीग के 34वें मुकाबले में दिल्ली को 40 रन से हराया।

विज्ञापन


दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 9 विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी और मैच हार गई। मुंबई की तरफ से राहुल चाहर ने तीन, बुमराह ने दो जबकि 'पांड्या ब्रदर्स' (हार्दिक और क्रुणाल) ने 1-1 विकेट लिए।
विज्ञापन


हार्दिक पांड्या को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। बता दें कि इस जीत के साथ ही तीन बार की चैंपियन मुंबई की टीम अंकतालिका में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली एक स्थान फिसलकर अंकतालिका में 10 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली को शिखर धवन और पृथ्वी शॉ की सलामी जोड़ी ने सधी शुरुआत दिलाई। सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर राहुल चाहर ने धवन को बोल्ड किया। उन्होंने 22 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 35 रन की शानदार पारी खेली। पहले विकेट के लिए धवन ने शॉ के साथ मिलकर 49 रनों की साझेदारी की। इसके बाद 8.3 ओवर में दिल्ली को पृथ्वी शॉ (20) के रूप में दूसरा झटका लगा। राहुल चाहर ने शॉ को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराया।

इसके कुछ ही देर बाद 9.4 ओवर में क्रुणाल पांड्या ने कॉलिन मुनरों (3) को बोल्ड किया और दिल्ली को तीसरा झटका दिया। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (3) भी चलते बने। अय्यर को राहुल चाहर ने अपना शिकार बनाया। 13.5 ओवर में जसप्रीत बुमराह ने ऋषभ पंत (7) को क्लीन बोल्ड किया। इसके साथ ही दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट गई।

17वें ओवर की आखिरी गेंद पर दिल्ली को क्रिस मॉरिस (11) के रूप में छठा झटका लगा। लसिथ मलिंगा ने मॉरिस को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके तुरंत बाद बल्लेबाजी करने आए कीमो पॉल (0) रनआउट हो गए। 17.2 ओवर में बुमराह ने अक्षर पटेल (26) को आउट कर दिल्ली को आठवां झटका दिया।

इससे पहले इंडियन टी-20 लीग के 34वें मुकाबले में गुरुवार को मुंबई ने जीत के लिए दिल्ली के सामने जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन बार की चैंपियन मुंबई ने 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए हैं। क्रुणाल पांड्या 37 रन बनाकर नाबाद लौटे।

मुंबई की पारी

mumbai indians vs delhi capitals live score match 34 ipl 2019 mi vs dd scorecard
हार्दिक पांड्या - फोटो : पीटीआई

बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई को रोहित शर्मा और डिकॉक की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई, मगर सातवें ओवर की पहली गेंद पर अमित मिश्रा ने रोहित को आउट किया। वह 30 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और एक छक्के लगाए। पहले विकेट के लिए रोहित ने डिकॉक के साथ मिलकर 57 रन की अर्धशतकीय साझेदारी की।

रोहित के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए बेन कटिंग (2) को अक्षर पटेल ने आठवें ओवर की पांचवीं गंद पर चलता किया। कटिंग के रूप में मुंबई को दूसरा झटका लगा। इसके बाद सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (30) के रूप में मुंबई का तीसरा विकेट गिरा। वह रनआउट हो गए।

15.1 ओवर में सूर्यकुमार यादव के रूप में मुंबई को चौथा झटका लगा। कागिसो रबाडा ने उन्हें विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके बाद आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर कागिसो रबाडा ने हार्दिक पांड्या के रूप में मुंबई को पांचवां झटका दिया। उन्होंने 15 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 32 रन की शानदार पारी खेली।

इससे पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, तीन बार की चैंपियन मुंबई ने आज के मैच में दो बदलाव करते हुए इशान किशन की जगह बेन कटिंग और जेसन बेहरेनडोर्फ की जगह जयंत यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैंः

mumbai indians vs delhi capitals live score match 34 ipl 2019 mi vs dd scorecard
दिल्ली बनाम मुंबई

दिल्लीः पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, कॉलिन मुनरो, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रिस मॉरिस, अक्षर पटेल, कागिसो रबाडा, कीमो पॉल, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा।

मुंबईः रोहित (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, बेन कटिंग, क्रुनाल पांड्या, राहुल चाहर, जयंत यादव, लसिथ मलिंगा, जसप्रित बुमराह।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed