फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mumbai indians vs delhi capitals live score match 29 ipl 2019 mi vs DD scorecard

IPL 2019: प्लेऑफ का दावा मजबूत करने उतरेगी दिल्ली, सामने सितारों से सजी मुंबई

Thu, 18 Apr 2019 08:17 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 18 Apr 2019 08:17 AM IST
सार

  • 09 मुकाबले दोनों ने कोटला में खेले हैं जिसमें से दिल्ली ने छह और मुंबई ने तीन जीते हैं 
  • 02 साल से मुंबई कोटला में जीती। आखिरी बार उसने 2017 में यहां दिल्ली को 146 रन से पीटा था 
  • 37 रन से जीता था दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ हुआ पिछला मुकाबला 
  • 17 विकेट चटका चुके हैं दिल्ली के रबादा अभी तक आठ मैचों में जिसमें दो बार चार-चार विकेट भी शामिल हैं 
  • 266 रन बना चुके हैं दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर एक शतक की मदद से। धवन ने 256 और पंत ने 245 रन बनाए हैं  
  • 278 रन मुंबई के क्विंटन डिकॉक ने दो अर्द्धशतकों की मदद से बनाए हैं। रोहित के नाम 193 रन हैं  
  • 08 विकेट लिए हैं मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने

विज्ञापन
mumbai indians vs delhi capitals live score match 29 ipl 2019 mi vs DD scorecard
मुंबई बनाम दिल्ली

विस्तार

जीत की हैट्रिक लगाने वाली दिल्ली की टीम गुरुवार को जब अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला में तीन बार की चैंपियन मुंबई के खिलाफ उतरेगी तो उसकी निगाह विजय अभियान जारी रखने की होगी। दोनों ही टीम अबतक 23 बार आमने-सामने आ चुकी है। दिल्ली ने जहां 12 मुकाबले जीते तो मुंबई 11 मैच जीतने में कामयाब रही।

विज्ञापन


इस मुकाबले में सभी निगाहें दिल्ली के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर रहेंगी। पंत विश्व कप के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने के बाद से सुर्खियों में हैं और टीम चयन के बाद यह उनका पहला मैच होगा। वह पिछले दो दिन की घटनाओं को भुलाकर अच्छा प्रदर्शन करके अपने समर्थकों में जोश भरना चाहेंगे।
विज्ञापन


पंत ने मुंबई के खिलाफ पहले मैच में 27 गेंदों पर 78 रन की तूफानी पारी खेली थी। दिल्ली ने यह मैच 37 रन से जीता था। दिल्ली और मुंबई दोनों के अभी आठ-आठ मैचों में दस अंक हैं। यह दोनों जीत दर्ज करके प्लेऑफ के लिए अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के लिए आसान नहीं रबाडा से पार पाना

mumbai indians vs delhi capitals live score match 29 ipl 2019 mi vs DD scorecard
रबाडा - फोटो : social media

मुंबई के गेंदबाजों के लिए जहां पंत, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ को रोकना चुनौती होगी। वहीं उसके बल्लेबाजों के लिए कैगिसो रबादा के तूफान से पार पाना आसान नहीं होगा। दिल्ली ने अब तक आठ में से जो पांच मैच जीते हैं उनमें रबादा  की भूमिका अहम रही है। इस दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज ने अब तक 17 विकेट लिए हैं। क्रिस मॉरिस (11 विकेट) ने भी उनका अच्छा साथ निभाया है। रबाडा ने मुंबई के खिलाफ चार विकेट झटके थे। कोलकाता के खिलाफ कोटला में ही सुपरओवर में वह जीत के नायक रहे। दर्शकों को रोहित शर्मा और रबाडा के बीच रोचक जंग की उम्मीद रहेगी। साथ ही यह देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई के सबसे सफल बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक और डेथ ओवर्स में धमाचौकड़ी मचाने वाले हार्दिक पांड्या उनका किस तरह से सामना करते हैं।

बुमराह-मलिंगा लेंगे पंत-शॉ का इम्तिहान

mumbai indians vs delhi capitals live score match 29 ipl 2019 mi vs DD scorecard
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के बल्लेबाजों विशेषकर शॉ और पंत जैसे युवा खिलाड़ियों को जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा जैसे तेज गेंदबाजों से निबटना होगा। इन गेंदबाजों के सामने भारतीय क्रिकेट का भविष्य कहे जा रहे इन दोनों बल्लेबाजों का रवैया कैसा रहता है यह देखना दिलचस्प होगा। दिल्ली ने जहां पिछले तीनों मैच जीते हैं वहीं मुंबई की टीम अभी तक जीत की लय बरकरार रखने में नाकाम रही है। बल्लेबाजी में अक्सर पंड्या ने अंतिम ओवरों में तेजतर्रार बल्लेबाजी करके टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। कीरोन पोलार्ड, युवराज सिंह और सूर्यकुमार यादव टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं। शीर्ष क्रम नाकाम रहने पर इनकी भूमिका अहम साबित होगी।

Live Score: Mumbai Indians Vs Delhi Capitals, IPL 2019 Match 29 MI vs RCB Scorecard
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed