{"_id":"5e7ced7a8ebc3e76951fca21","slug":"mumbai-indians-skipper-rohit-sharma-is-looking-forward-to-ipl-2020-amid-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित शर्मा का खुलासा, बताया कोरोना के कहर के बावजूद कब और कैसे हो सकता है IPL?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित शर्मा का खुलासा, बताया कोरोना के कहर के बावजूद कब और कैसे हो सकता है IPL?
Thu, 26 Mar 2020 11:29 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 26 Mar 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग के लिए तब तक इंतजार किया जा सकता है जब तक कि देश कोविड-19 महामारी के कारण पैदा हुए संकट से पार नहीं पा लेता। इस महीने के शुरू में आईपीएल को 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब राष्ट्रीय स्तर पर 21 दिन के ‘लॉकडाउन’ के कारण इस टी-20 टूर्नामेंट के 13वें सत्र के आयोजन की संभावना कम नजर आ रही है।
विज्ञापन
रोहित ने कहा, ‘हमें सबसे पहले देश के बारे में सोचना चाहिए। पहले स्थिति बेहतर होनी चाहिए फिर हम आईपीएल के बारे में बात कर सकते हैं। पहले जीवन को सामान्य होने दें। ’यह सलामी बल्लेबाज अपने साथी युजवेंद्र चहल के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान सवाल का जवाब दे रहा था। भारत में अब तक कोरोना वायरस के लगभग 700 मामले दर्ज किए गए हैं और 16 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व स्तर पर इस महामारी के कारण 22 हजार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत भर में बंद के कारण भारतीय महानगर भी सुनसान बने हुए हैं। रोहित ने कहा, ‘मैंने बंबई (मुंबई) को पहले ऐसे कभी नहीं देखा। क्रिकेटर होने के कारण हमें परिवार के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलता। कई दौरों पर जाना होता है। यह समय उनके साथ बिताने के लिए है।’