फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Indians Player Trent Boult Jimmy Neesham and Adam Milne arrives in Chennai to join MI camps for IPL

जंग की तैयारी: बोल्ट, नीशम सहित एडम मिल्ने पहुंचे चेन्नई, IPL में मुंबई इंडियंस के लिए मचाएंगे धमाल

Fri, 02 Apr 2021 08:49 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 02 Apr 2021 08:49 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Indians Player Trent Boult Jimmy Neesham and Adam Milne arrives in Chennai to join MI camps for IPL
आईपीएल 2021 - फोटो : twitter@mipaltan

न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ट्रेंट बोल्ट, जिमी नीशम और एडम मिल्ने आईपीएल 2021 में शामिल होने के लिए चेन्नई पहुंच गए। ये तीनों खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस  इन दिनों चेन्नई में है और जमकर ट्रेनिंग कर रही है। 9 अप्रैल को आईपीएल का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। 

विज्ञापन


इस मौके पर मुंबई इंडियंस ने ट्वीट कर कहा, न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेलने वाले अब आईपीएल के लिए तैयार, बोल्ट, नीशन और मिल्ने आपका बहुत-बहुत स्वागत है। चेन्नई पहुंचे इन खिलाड़ियों को नियमों के तहत एक सप्ताह तक क्वारंटीन में रहना होगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल 2020 के दौरान मुंबई इंडियंस के खतरनाक गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट शानदार फॉर्म में थे। बीते साल उन्होंने आईपीएल बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 25 विकेट लिए थे। इस दौरान बोल्ट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 18 देकर 4 विकेट रहा। रोहित को एक बार फिर बोल्ट से उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
 

वहीं अगर जिमी नीशम की बात की जाए तो वह भी कमाल की फॉर्म में हैं। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई सीरीज में नीशम ने उपयोगी गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को मैच जिताए।  वहीं टी-20 सीरीज में एडम मिल्ने का भी प्रदर्शन अच्छा रहा था। जिमी नीशम इससे पहले पंजाब किंग्स का हिस्सा थे। 


बीते साल 2020 आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता था। ये टीम अब तक पांच बार आईपीएल फाइनल जीत चुकी है। कुल मिलाकर मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल की सबसे ताकतवर टीमों में से एक है। हिटमैन की कप्तानी में एक बार फिर मुंबई इंडियंस फाइनल जीतना चाहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed