{"_id":"646b77134af62fd5da0474a4","slug":"mumbai-indians-performance-analysis-on-ipl-2023-second-half-as-rohit-team-bounce-back-strongly-2023-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: फिर खराब शुरुआत के बावजूद प्लेऑफ में पहुंची मुंबई इंडियंस, देखें आखिरी सात मैचों में कैसे पकड़ी लय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: फिर खराब शुरुआत के बावजूद प्लेऑफ में पहुंची मुंबई इंडियंस, देखें आखिरी सात मैचों में कैसे पकड़ी लय
Mon, 22 May 2023 08:02 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 22 May 2023 08:02 PM IST
सार
आईपीएल 2023 में भी मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं थी, लेकिन यह टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही है। यहां, हम बता रहे हैं कि टूर्नामेंट के दूसरे ऑफ में यह टीम कैसे सफल रही है।
विज्ञापन
आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले सीजन अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रहने वाली यह टीम इस सीजन प्लेऑफ में पहुंची है। सबसे ज्यादा पांच बार ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई की टीम अक्सर शुरुआत में खराब प्रदर्शन करती है, लेकिन बाद में मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंचती है और ट्रॉफी भी अपने नाम करती है। इस सीजन भी मुंबई का प्रदर्शन ऐसा ही रहा है। मुंबई ने इस सीजन की शुरुआत दो हार के साथ की थी, लेकिन इसके बाद लगातार तीन मैच जीतकर दमदार वापसी की। इसके बाद दो मैच में मुंबई को हार मिली। हालांकि, अपने आखिरी सात में से पांच मैच जीतकर मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंच गई। यहां हम बता रहे हैं कि मुंबई ने टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में कैसे दमदार वापसी की।
आईपीएल 2023 की शुरुआत में मुंबई के सामने कई चुनौतियां थीं। कप्तान रोहित से लेकर सूर्यकुमार यादव तक कई अहम खिलाड़ी फॉर्म में नहीं थे। बुमराह चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए थे और आर्चर भी पूरी तरह फिट नहीं थे। ऐसे में टीम की गेंदबाजी बेहद कमजोर नजर आ रही थी और बल्लेबाजी में कई खिलाड़ियों पर सवाल थे।

कमजोर गेंदबाजी के चलते हारी मुंबई
टूर्नामेंट की शुरुआत भी इसी अंदाज में हुई। टीम की गेंदबाजी में कोई दम नहीं था। रोहित और किशन की ओपनिंग जोड़ी लगातार फ्लॉप हो रही थी। मध्यक्रम में अकेले तिलक वर्मा अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। टीम सम्मानजनक स्कोर तक तो पहुंच रही थी, लेकिन मैच नहीं जीत पा रही थी। गेंदबाजी में पीयूष चावला अच्छी लय में थे, लेकिन उन्हें बाकी गेंदबाजों का साथ नहीं मिल रहा था। दो हार के बाद रोहित ने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेनी होगी और अगले ही मैच में उन्होंने 65 रन की शानदार पारी खेल दिल्ली के खिलाफ टीम को जीत दिलाई।
अगले दो मुकाबलों में ईशान किशन, कैमरून ग्रीन ने अच्छा प्रदर्शन कर जीत दिलाई। सूर्यकुमार ने भी फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। गेंदबाजी में अर्जुन तेंदुलकर और कई अन्य विकल्पों को आजमाया गया, लेकिन कुछ काम नहीं आया। बल्लेबाजी के दम पर लगातार तीन मैच जीतने वाली मुंबई की टीम को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, अब तक टीम के सभी बल्लेबाज लय में आ गए थे। तिलक चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके थे, लेकिन नेहल वधेरा उनकी जगह ले चुके थे और अच्छा खेल दिखा रहे थे।

पांच बार 200 रन से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया
बल्लेबाजी सही करने के बाद रोहित ने गेंदबाजी पर ध्यान दिया और अर्शद खान, आकाश मधवाल जैसे युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया। इस बीच आर्चर फिर से चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके थे। ऐसे में रोहित ने जेसन बेहरनडॉर्फ पर भरोसा जताया और भारत के युवा गेंदबाजों के साथ मिलकर गेंदबाजी अटैक तैयार किया। मुंबई की गेंदबाजी अभी भी पूरे रंग में नहीं थी, लेकिन बल्लेबाज इसके लिए तैयार थे। यही वजह थी कि इस टीम ने सीजन में पांच बार 200 रन से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया। सूर्यकुमार यादव ने फॉर्म में वापसी की और आईपीएल में अपना पहला शतक लगाया। उन्होंने लगातार रन बनाए। अहम मैचों में रोहित, टिम डेविड और कैमरून ग्रीन में भी बेहतरीन पारियां खेलीं। लगातार मौके मिलने के बाद नेहल वधेरा और आकाश मधवाल ने भी अपनी प्रतिभा जाहिर की। वहीं, पीयूष चावला ने अपनी दमदार वापसी करते हुए पूरे सीजन मुंबई के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है।
प्लेऑफ में खतरनाक हो जाती है मुंबई
लखनऊ के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस आखिरी ओवर में हार गई थी, लेकिन इसके अलावा लीग मैच के आखिरी चार मैचों में मुंबई का प्रदर्शन शानदार रहा है। हालांकि, मुंबई की गेंदबाजी में अभी भी कई कमियां हैं, लेकिन बल्लेबाजों और किस्मत के दम पर यह टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है। प्लेऑफ में पहुंचने के बाद मुंबई की टीम बेहद खतरनाक हो जाती है। ऐसे में बाकी तीनों टीमों को मुंबई से सावधान रहना होगा।