फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Indians: Indian domestic cricketers will tour Britain for three weeks, Mumbai Indians have started preparations for the next season.

Mumbai Indians: भारतीय घरेलू क्रिकेटर तीन हफ्ते के लिए करेंगे ब्रिटेन दौरा, मुंबई इंडियंस ने अगले सीजन की तैयारी अभी से शुरू की

Tue, 28 Jun 2022 09:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 28 Jun 2022 09:53 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि इसमें एनटी तिलक वर्मा, कुमार कार्तिकेय, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन जैसे खिलाड़ियों को टी-20 क्लब में खेलने का अनुभव हासिल होगा।

विज्ञापन
Mumbai Indians: Indian domestic cricketers will tour Britain for three weeks, Mumbai Indians have started preparations for the next season.
मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल-15 में लचर प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस ने अगले सीजन की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। वह अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों को जुलाई में तीन हफ्ते के लिए इंग्लैंड दौरे पर लेकर जाएगी। आधुनिक ट्रेनिंग सुविधाओं के अलावा युवा भारतीय खिलाड़ियों को कई काउंटी टीमों के साथ कम से कम 10 टी-20 मैच खेलने हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसमें एनटी तिलक वर्मा, कुमार कार्तिकेय, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन जैसे खिलाड़ियों को टी-20 क्लब में खेलने का अनुभव हासिल होगा। ब्रिटेन में मौजूद अर्जुन तेंदुलकर और दक्षिण अफ्रीका के युवा डेवाल्ड ब्रेविस के भी जुड़ने की संभावना है। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ध्यान देने के लिए मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने की अगुवाई में सपोर्ट स्टाफ भी मौजूद होगा।
विज्ञापन


ब्रिटेन दौरे पर जाने वाली संभावित टीम : एनटी तिलक वर्मा, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, मयंक मरकंडे, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, बासिल थम्पी, मुरुगन अश्विन, आर्यन जुयाल, आकाश मेधवाल, अरशद खान, अर्जुन तेंदुलकर, डेवाल्ड ब्रेविस (विदेशी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed