फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Indians defeated Chennai Super Kings by four wickets

CSK vs MI: पोलार्ड की आतिशी पारी में बहे सुपर किंग्स, चार विकेट से जीती मुंबई इंडियंस

Sun, 02 May 2021 12:56 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 02 May 2021 12:56 AM IST
सार

  • कीरोन पोलार्ड ने 34 गेंद में 87 रन की नाबाद पारी खेली
  • चेन्नई के अंबाती रायुडु ने 27 गेंद में नाबाद 72 रन बनाए

विज्ञापन
Mumbai Indians defeated Chennai Super Kings by four wickets
Kieron Pollard - फोटो : social media

विस्तार

कीरोन पोलार्ड की 34 गेंद में 87 रन की नाबाद पारी के दम पर मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मुकाबले में शनिवार को यहां बड़े स्कोर वाले मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपरकिंग्स को चार विकेट से हरा दिया।

विज्ञापन


मैन ऑफ मैच पोलार्ड इससे पहले गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया। दूसरे गेंदबाज जहां रन लुटा रहे थे, वही उन्होंने दो ओवर में महज 12 रन देकर दो अहम विकेट भी झटके।
विज्ञापन


चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अंबाती रायुडु की 27 गेंद में नाबाद 72 रन की पारी के दम पर चार विकेट पर 218 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया । मुंबई ने छह विकेट गंवा कर आखिरी गेंद पर इस लक्ष्य को हासिल किया जो सफलतापूर्वक रनों का पीछा करते हुए उसका सबसे बड़ा स्कोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोलार्ड ने अपनी पारी में आठ गगनचुंबी छक्को के अलावा छह चौके भी लगाए। उन्होंने मौजूदा सत्र का सबसे तेज अर्धशतक महज 17 गेंद में पूरा करने के अलावा कृणाल पंड्या के साथ चौथे विकेट के लिए 41 गेंद में 89 रन की अहम साझेदारी की।

चेन्नई को खराब क्षेत्ररक्षण का भी खामियाजा भुगतना पड़ा 18वें ओवर में शारदुल ठाकुर की गेंद पर फाफ डुप्लेसिस ने पोलार्ड का कैच टपका दिया। चेन्नई के लिए रायुडु के अलावा फाफ डुप्लेसिस (50) और मोईन अली (58) की शतकीय साझेदारी कर अच्छा योगदान दिया।

रायुडु ने महज 20 गेंद में अपना 20वां अर्धशतक पूरा करने के बाद 27 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और सात छक्के जड़े। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए रविन्द्र जडेजा (नाबाद 22) के साथ 102 रन अटूट साझेदारी की। चेन्नई की टीम ने 2008 के बाद पहली बार मुंबई के खिलाफ 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा करने में सफल रही

मुंबई को क्विंटन डिकॉक और रोहित शर्मा ने शानदार शुरूआत दिलाई

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को क्विंटन डिकॉक और रोहित शर्मा ने शानदार शुरूआत दिलाई। डिकॉक ने दीपक चाहर की पारी की पहली ही गेंद पर चौका जड़ा दिया। उन्होंने तीसरे ओवर में इस गेंदबाज के खिलाफ छक्क लगया जबकि रोहित ने इस ओवर में लगातार दो चौके जड़े। रोहित ने सैम कुरेन के अलगे ओवर में भी लगातार दो गेंदों पर चौका लगाने के बाद लुंगी एनगिडी का स्वागत छक्के के साथ किया।

आठवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए शारदुल ठाकुर ने रोहित को आउट कर चेन्नई को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने 24 गेंद में चार चौके और एक छक्का की मदद 35 रन बनाने के साथ पहले विकेट के लिए डिकॉक के साथ 71 रन की साझेदारी की।

अगले ओवर में गेंदबाजी के लिए रविन्द्र जडेजा ने सूर्य कुमार यादव (03) को विकेटकीपर धोनी के हाथों कैच करवाया। मोईन ने 10वें ओवर में अपनी गेंद पर डिकॉक का कैच लपक कर मुंबई की मुश्किलें बढ़ा दी थी।

पोलार्ड ने जडेजा के द्वारा किए गए 13वें ओवर में तीन और 14वें ओवर में लुंगी एनगिडी के खिलाफ दो छक्के जड़ अपने इरादे जाहिर कर दिए। पोलार्ड ने अगले ओवर में शारदुल का स्वागत फिर से छक्के के साथ किया और लगातार तीन चौके लगाकर 17 गेंद में मौजूदा सत्र का सबसे तेज अर्धशतक पूरा किया।

दूसरे छोर से अब तक संभल कर बल्लेबाजी कर रहे कृणाल ने एनगिडी का 16वें ओवर में छक्का और फिर दो चौका लगाकर मैच का रूख मुंबई की ओर मोड़ दिया।

धोनी ने 17वें में गेंदबाजी का जिम्मा कुरेन का दिया और उन्होंने तीसरी गेंद पर कृणाल को पगबाधा करने के साथ ओवर से सिर्फ दो रन देकर कप्तान के फैसले को सही साबित किया।

हार्दिक ने 19वें ओवर में कुरेन का स्वागत लगातार दो छक्के के साथ किया लेकिन चौथी गेंद पर एक और छक्का लगाने की कोशिश में वह डुप्लेसिस को कैच थमा बैठे। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर जेम्स नीशम ने शारदुल ठाकुर को कैच दे दिया। वह खाता खोलने में नाकाम रहे।

आखिरी ओवर में चाहिए थे मुंबई को जीत के लिए 16 रन

आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। पोलार्ड ने एनगिडी की दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका जड़ा जबकि पांचवीं गेंद पर छक्का लगाने के बाद अंतिम गेंद पर दो रन लेकर टीम को यादगार जीत दिला दी।

इससे पहले शुरुआती ओवर में रुतुराज गायकवाड के आउट होने के बाद डुप्लेसिस और मोईन ने दूसरे विकेट लिए 108 रन जोड़कर मजबूत नींव रखी। मोईन ने 36 गेंद में चार चौके और पांच छक्के जड़े ।

शानदार लय में चल रहे फाफ डुप्लेसिस ने सत्र का पहला मैच खेल रहे धवल कुलकर्णी का स्वागत चौके के साथ करने के बाद तीसरी गेंद पर चहलकदमी करते हुए शानदार छक्का जड़ा। अगले ओवर में मोईन अली ने भी बोल्ट की लगातार गेंदों पर छक्का और फिर चौका लगाया।

मोईन ने 10वें ओवर में नीशम पर छक्का और फिर एक रन के साथ 33 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। अगली गेंद पर हालांकि डुप्लेसिस रन आउट से बच गए। उन्होंने इसके बाद लगातार दो चौके जड़े।

डुप्लेसिस ने 11वें ओवर में बुमराह पर लगातार दो छक्के के साथ टीम के रनों और फिर मोईन के साथ साझेदारी का शतक पूरा किया। बुमराह ने हालांकि वापसी करते हुए विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराकर मोईन अली की पारी का अंत किया।

कप्तान रोहित ने 12वें ओवर में गेंद कीरोन पोलार्ड को थमाई और उन्होंने आखिरी दो गेंदों पर डुप्लेसिस और रैना के विकेट लेकर उनके फैसले को सही साबित किया। डुप्लेसिस ने 28 गेंद की पारी में दो चौके और चार छक्के लगाये तो वही रैना सिर्फ दो रन बना सके।

रायुडु ने रविन्द्र जडेजा साथ आखिरी पांच ओवरों में 82 रन जोड़े जिसमें बुमराह , बोल्ट और कुलकर्णी की गेंदों को कई बार गेंद को स्टेडियम में पहुंचाया। मुंबई के मुख्य गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में एक विकेट लेकर 56 रन लुटाए, जो उनका सबसे महंगा स्पैल रहा। ट्रेंट बोल्ट ने चार ओवर में 42 रन देकर एक विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed