फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Indians captain Hardik Pandya gifted a bat to rising India star Kashvee Gautam MI vs DC IPL 2025

IPL 2025: मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने निभाया अपना वादा, काश्वी गौतम को भेंट किया बल्ला; देखें वीडियो

Sun, 13 Apr 2025 03:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 13 Apr 2025 03:11 PM IST
सार

पांड्या डब्ल्यूपीएल सीजन के दौरान गुजरात का मैच देखने गए थे जहां वह काश्वी से मिले थे। बैठक के दौरान काश्वी के टीम के साथियों ने पांड्या को बताया था कि काश्वी उनकी बड़ी प्रशंसक हैं और उन्होंने अपने बल्ले पर एचपी33 लिखाया हुआ है।

विज्ञापन
Mumbai Indians captain Hardik Pandya gifted a bat to rising India star Kashvee Gautam MI vs DC IPL 2025
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने काश्वी गौतम से किया वादा निभाया और उन्हें बल्ला गिफ्ट किया। काश्वी ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के दौरान इस ऑलराउंडर से बल्ला मांगा था और अब हार्दिक ने अपना वादा निभाया। काश्वी डब्ल्यूपीएल में गुजरात जाएंट्स के लिए खेलती हैं और उन्हें इस साल होने वाले महिला विश्व कप से पहले भारतीय टीम में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन

डब्ल्यूपीएल के दौरान हुई थी मुलाकात
पांड्या डब्ल्यूपीएल सीजन के दौरान गुजरात का मैच देखने गए थे जहां वह काश्वी से मिले थे। बैठक के दौरान काश्वी के टीम के साथियों ने पांड्या को बताया था कि काश्वी उनकी बड़ी प्रशंसक हैं और उन्होंने अपने बल्ले पर एचपी33 लिखाया हुआ है। पांड्या इस बात से काफी खुश हुए थे और उन्होंने काश्वी से वादा किया था कि वह अपना एक बल्ला उन्हें देंगे। पांड्या ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले अपने इस वादे को निभाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

काश्वी के लिए अच्छा रहा था सत्र 
काश्वी गौतम के लिए डब्ल्यूपीएल का यह सीजन शानदार रहा था और वह टीम के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनी थीं। उन्होंने नौ मैचों में 6.45 के इकॉनोमी रेट से 11 विकेट लिए थे। काश्वी ने बल्ले से भी योगदान दिया था और गुजरात के लिए कई यादगार पारियां खेली थी। इससे पहले, काश्वी की टीम की साथी फोबे लिचफील्ड ने प्रतिभाशाली भारतीय ऑलराउंडर की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, वह कमाल की हैं। मुझे लगता है कि जब आप उसके साथ बल्लेबाजी करते हैं तो यह घर जैसा अहसास होता है। वह बहुत शांत, बहुत संयमित है और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच को अपने पक्ष में कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed