{"_id":"61595d388ebc3e613c35d626","slug":"mumbai-indians-can-get-out-of-playoffs-know-all-possible-results","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPl 2021: प्लेऑफ से बाहर हो सकती है मुंबई, चौथे नंबर पर पहुंचने के लिए करना होगा 2014 वाला कमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPl 2021: प्लेऑफ से बाहर हो सकती है मुंबई, चौथे नंबर पर पहुंचने के लिए करना होगा 2014 वाला कमाल
Sun, 03 Oct 2021 01:06 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:06 PM IST
सार
प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई को अपने दोनों मैच जीतने होंगे और कोलकाता, पंजाब की हार की दुआ करनी होगी। इससे पहले साल 2014 में मुंबई ऐसा ही कमाल कर चुकी है, जब उसने 14.4 ओवरों में राजस्थान को हराया था।
विज्ञापन
मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह बहुत मुश्किल हो चुकी है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के खिलाफ मैच में हार के बाद मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ में पहुंचना बहुत मुश्किल हो चुका है। राजस्थान के खिलाफ हार के बावजूद चेन्नई की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। चेन्नई और दिल्ली के बीच पहला क्वालीफायर मैच होना लगभग तय हो चुका है और एलिमिनेटर मैच खेलने के लिए बैंगलोर को तीन में से सिर्फ एक मैच जीतने की जरूरत है। वहीं चौथे स्थान के लिए कोलकाता, मुंबई, राजस्थान और पंजाब के बीच रेस चल रही है। फिलहाल नेट रन रेट के मामले में कोलकाता सबसे आगे है और अगर वह अपने दोनों मैच जीतती है तो आसानी से चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी। इसके अलावा बाकी तीन टीमें अपने प्रदर्शन के साथ-साथ किस्मत पर भी निर्भर रहेंगी। जबकि हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
विज्ञापन
प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है मुंबई
मुंबई ने 12 में से पांच मैच जीते हैं, जबकि सात में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 10 अंकों के साथ रोहित की टीम प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। मुंबई का नेट रन रेट भी -0.453 है, यह बाकी तीन टीमों से कम है, जो चौथे स्थान में पहुंचने के लिए मुंबई के साथ जूझ रही हैं। मुंबई के बाकी दो मैच राजस्थान और हैदराबाद के खिलाफ हैं और चौथे स्थान में पहुंचने के लिए मुंबई को ये दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। अगर ऐसा होता है तो राजस्थान प्लेऑफ की दौड़े से बाहर हो जाएगी, लेकिन कोलकाता को पछाड़ने के लिए मुंबई को अपना रन रेट बेहतर करना होगा या उसकी हार की दुआ करनी होगी। कोलकाता का रनरेट +0.302 का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
2014 में ऐसा कारनामा कर चुकी हैं मुंबई
साल 2014 मे भी मुंबई कुछ ऐसी ही स्थिति में थी, जब उसे शुरुआती मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था। इस सीजन के आखिरी लीग मैच में राजस्थान और मुंबई के बीच मुकाबला था। इस मैच में मुंबई को 14.3 ओवरों में जीत हासिल करनी थी, तभी वह प्लेऑफ में पहुंच पाती। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बनाए थे और मुंबई ने 14.3 ओवरों में लक्ष्य की बराबरी कर ली थी। इसके बाद अगली गेंद पर आदित्य तारे ने छक्का लगाकर मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचा दिया था।
क्या है आईपीएल की सभी टीमों का हाल
- चेन्नई सुपरकिंग्स प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। शुरुआती दो टीमों में रहना भी लगभग पक्का है।
- दिल्ली कैपिटल्स भी प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और बैंगलोर के एक मैच हारने पर या दो में से एक मैच जीतने पर दिल्ली भी शुरुआती दो टीमों में रहेगी।
- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तीन में से एक भी मैच जीतती है तो उसका तीसरे स्थान पर रहना तय हो जाएगा। अच्छे अंतराल से सभी मैच जीतने पर शुरुआती दो टीमों में भी आ सकती है।
- कोलकाता नाइटराइडर्स अपने दोनों मैच जीतती है तो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
- पंजाब किंग्स अपने दोनों मैच जीतती है और कोलकाता, मुंबई, राजस्थान अपने एक-एक मैच हारती हैं तो राहुल की टीम प्लेऑफ में जा सकती है।
- प्लेऑफ में पहुंचने के लिए राजस्थान को बाकी दोनों मैच जीतने होंगे और पंजाब की हार की दुआ करनी होगी।
- मुंबई अपने दोनों मैच जीतती है और कोलकाता, पंजाब अपने एक-एक मैच हार जाती हैं तो मुंबई प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
- सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।
प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई को अपने दोनों मैच जीतने होंगे और कोलकाता, पंजाब की हार की दुआ करनी होगी। नेट रन रेट के मामले में मुंबई सातवें स्थान पर है और सिर्फ हैदराबाद से ऊपर है।
Mumbai Indians can get out of playoffs know all possible results