{"_id":"5e4c21158ebc3ef25c2fcd3f","slug":"mumbai-indians-bowling-coach-shane-bond-hopes-hardik-pandya-plays-some-games-before-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांड को उम्मीद आईपीएल से पहले मिलेगा हार्दिक को मौका, मजबूत वापसी का यकीन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांड को उम्मीद आईपीएल से पहले मिलेगा हार्दिक को मौका, मजबूत वापसी का यकीन
Tue, 18 Feb 2020 11:08 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:08 PM IST
सार
- मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच को ऑलराउंडर की मजबूत वापसी का यकीन
- चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर हैं हार्दिक पांड्या
- आईपीएल में होगी वापसी
विज्ञापन
हर्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बांड चाहते हैं कि कमर की सर्जरी से उबर रहे हार्दिक पंड्या 29 मार्च से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले कुछ मैच खेलें। बांड इस फ्रेंचाइजी के साथ बैठक के लिए मुंबई जाने वाले हैं और पंड्या के बारे में पूछने पर मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच ने भरोसा जताया कि यह ऑलराउंडर मजबूत वापसी करेगा।
विज्ञापन
बांड ने कहा, ‘मैं सिर्फ उम्मीद कर सकता हूं कि उन्हें आईपीएल से पहले कुछ क्रिकेट मैच खेलने का मौका मिले और मेरा हमेशा से मानना है कि वापसी को लेकर जल्दबाजी करने से बेहतर है कि कुछ अधिक समय ले लिया जाए।’ उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई संदेह नहीं कि वह वापसी करेंगे। मुझे खुशी है कि हार्दिक के रिहैबिलिटेशन को लेकर पारंपरिक रवैया अपनाया जा रहा है और टी-20, विशेषकर आईपीएल उनकी वापसी के लिए अच्छा रहेगा क्योंकि उससे अधिक गेंदबाजी नहीं कराई जाएगी।’
विज्ञापन
26 वर्षीय पंड्या ने हाल में बंगलूरू की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में नेट सत्र में हिस्सा लिया था। नेट सत्र के दौरान पंड्या को थ्रो डाउन का सामना करते हुए देखा गया और वह अधिकतर समय सीधे बल्ले के साथ खेले। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने वनडे सीरीज केसाथ वापसी करेंगे या आईपीएल में।
विज्ञापन