फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Indians and Gujarat Titans Owner reaction after Hardik Pandya trade before IPL 2024

IPL 2024: गुजरात छोड़ मुंबई पहुंचे हार्दिक; जानें क्या बोले दोनों टीमों के मालिक, खुद पांड्या हो गए भावुक

Mon, 27 Nov 2023 02:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 27 Nov 2023 02:44 PM IST
सार

हार्दिक ने मुंबई के साथ ही अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। इसी टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने अपना नाम बनाया और टीम इंडिया में भी जगह पाने में कामयाब रहे। अब वह इस टीम में लौट आए हैं। 
 

विज्ञापन
Mumbai Indians and Gujarat Titans Owner reaction after Hardik Pandya trade before IPL 2024
हार्दिक पांड्या की वापसी पर नीता अंबानी ने खुशी जताई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी पुरानी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस में लौट आए हैं। आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी से पहले ट्रेड विंडो में मुंबई ने हार्दिक को अपने साथ जोड़ा। हार्दिक के मुंबई इंडियंस में जाने की खबरें कई दिनों से चल रही थीं, लेकिन अब इनमें विराम लग गया है। दोनों टीमों ने यह पुष्टि कर दी है कि अब हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। दोनों टीमों के मालिकों ने इस पर अपने बयान भी दिए हैं। खुद हार्दिक पांड्या ने मुंबई में लौटने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक भावुक कर देने वाला वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन


हार्दिक ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा "यह बहुत सारी अद्भुत यादें वापस लाता है। मुंबई, वानखेड़े, पलटन, वापस आकर अच्छा लग रहा है।" इस वीडियो में आईपीएल में हार्दिक पर पहली बार बोली लगने से लेकर उनके स्टार बनने तक का सफर दिखाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने हार्दिक की वापसी पर कहा “हम हार्दिक का घर वापसी में स्वागत करते हुए रोमांचित हैं! यह हमारे मुंबई इंडियंस परिवार के साथ एक हार्दिक पुनर्मिलन है! मुंबई इंडियंस की युवा प्रतिभा से लेकर अब टीम इंडिया के स्टार बनने तक, हार्दिक ने एक लंबा सफर तय किया है और हम उनके और मुंबई इंडियंस के लिए भविष्य को लेकर उत्साहित हैं!
 
हार्दिक की वापसी के बारे में बोलते हुए आकाश अंबानी ने कहा, “हार्दिक को मुंबई इंडियंस में वापस देखकर मुझे बहुत खुशी होती है। यह एक सुखद घर वापसी है। वह जिस भी टीम में खेलते हैं उसे बेहतरीन संतुलन प्रदान करते हैं। एमआई परिवार के साथ हार्दिक का पहला कार्यकाल बेहद सफल रहा, और हमें उम्मीद है कि वह अपने दूसरे कार्यकाल में और भी अधिक सफलता हासिल करेंगे।


गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा, "गुजरात टाइटंस के पहले कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या ने फ्रेंचाइजी को दो सीजन में शानदार प्रदर्शन करने में मदद की है। उनकी कप्तानी में टीम एक बार चैंपियन बनी और एक बार फाइनल तक पहुंचने में सफल रही। अब उन्होंने अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में लौटने की इच्छा व्यक्त की है। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं और उनके भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed