{"_id":"5d8b6c0d8ebc3e016308ee6c","slug":"mumbai-cricket-association-reaches-out-to-amicus-curiae-for-conducting-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव में नया पेच, जानिए क्या है पूरा मामला?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव में नया पेच, जानिए क्या है पूरा मामला?
Thu, 26 Sep 2019 07:23 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 26 Sep 2019 07:23 AM IST
विज्ञापन
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने चुनाव करवाने के लिए न्यायमित्र से सलाह मांगी है। प्रशासकों की समिति (सीओए) ने मंगलवार को बीसीसीआई की राज्य इकाईयों की चुनाव कराने की समय-सीमा चार अक्टूबर तक बढ़ा दी। बीसीसीआई के चुनाव 23 अक्टूबर को होंगे।
विज्ञापन
एमसीए ने न्यायमित्र पीएस नरसिम्हा को ईमेल भेजकर लिखा है, ‘हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि माननीय उच्च न्यायालय का आदेश कल तक आने की संभावना है। इसके बाद ही हम चैरिटी कमिश्नर के पास संशोधित संविधान पंजीकृत करा पाएंगे।’
विज्ञापन
एमसीए की वेबसाइट पर दिए गए इस ईमेल में लिखा गया है, ‘हम अपनी मुश्किलों के समाधान और संशोधित संविधान के तहत चुनाव कराने के मसले पर मशविरा करने के लिए आपके साथ बैठक करना चाहते हैं।’
विज्ञापन