{"_id":"61e7adae164c1535af2ffd56","slug":"mumbai-based-mohammed-aiman-koli-solved-rubik-s-cube-blindfolded-impressed-sachin-tendulkar-watch-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sachin Tendulkar Video: मुंबई के आइमन कोली ने बिना देखे 17 सेकेंड में सॉल्व किया रूबिक्स क्यूब, सचिन बोले ये है अगली चुनौती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sachin Tendulkar Video: मुंबई के आइमन कोली ने बिना देखे 17 सेकेंड में सॉल्व किया रूबिक्स क्यूब, सचिन बोले ये है अगली चुनौती
Wed, 19 Jan 2022 11:50 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:50 AM IST
सार
अइमान कोली ने सचिन के सामने बिना देखे 17 सेकेंडे के अंदर रूबिक्स क्यूब सॉल्व कर दिया। यह देखकर सचिन हैरान रह गए और उन्होंने कहा कि आइमैन कोली के लिए अगली चुनौती यह है कि वो यह काम सचिन को सिखाएं।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर और अइमान कोली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सचिन तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और रूबिक्स क्यूब के चैंपियन अइमान कोहली नजर आ रहे हैं। वीडियो में सचिन एक रूब्किस क्यूब बिगाड़कर अइमान को देते हैं और अइमान सिर्फ 17 सेकेंड में इसे सॉल्व कर देते हैं। खस बात यह है कि क्यूब साल्व करने के दौरान एक बार भी उसकी तरफ नहीं देखते हैं।
एक मिटन 12 सेकेंड के इस वीडियो में पहले सचिन बताते हैं कि वो अइमान कोहली के साथ हैं और फिर यह भी बताते हैं कि अब अइमान बिना देखे क्यूब सॉल्व करेंगे। इसके बाद सचिन खुद क्यूब बिगाड़कर अइमान को देते हैं। अइमान कुछ समय तक क्यूब को देखते हैं और उसे पूरी तरह से समझते हैं। इसके बाद वो क्यूब को अपने सिर के ऊपर करके सॉल्व करना शुरू करते हैं और 17 सेकेंड के अंदर बिना देखे क्यूब सॉल्व कर देते हैं।
विज्ञापन
गिनीज बुक में दर्ज है अइमान का नाम
17 साल के अइमान कोली ने सिर्फ अपने पैरों का इस्तेमाल करके 15.56 सेकेंड में रूब्किस क्यूब सॉल्व किया था। यह विश्व रिकॉर्ड है और अइमान का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। उन्होंने 17 दिसंबर 2019 के दिन यह रिकॉर्ड बनाया था। उनके नाम 11 राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज हैं। वो मुंबई के बीडी सोमानी स्कूल में पढ़ते हैं।
मार्च 2021 का है वीडियो
सचिन और आइमान का यह वीडियो मार्च 2021 का है। इस वीडियो में आइमान के क्यूब सॉल्व करने के बाद सचिन कहते हैं कि उन्हें इस भारतीय लड़के पर गर्व है। सचिन ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया था। यह वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था "मिलिए इस युवा लड़के से, मैं इससे काफी ज्यादा आश्चर्यचकित हूं। जो काम हम देखकर नहीं कर सकते वो काम ये बिना देखे कर रहा है। इसका अगला चैलेंज मुझे यह सिखाना है का है, कि ये कैसे करते हैं।"

View this post on Instagram