{"_id":"750c02cc-2722-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mumbai-a-all-out-on-286-runs-in-practice-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई 'ए' और इंग्लैंड XI के बीच अभ्यास मैच ड्रा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुंबई 'ए' और इंग्लैंड XI के बीच अभ्यास मैच ड्रा
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 05 Nov 2012 07:37 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड इलेवन और मुंबई ‘ए’ के बीच अभ्यास मैच तीसरे और अंतिम दिन सोमवार को ड्रा पर समाप्त हो गया। तीसरे दिन बाएं हाथ के स्पिनर मोंटी पनेसर (64/3), समित पटेल (44/3) की घातक गेंदबाजी और ओपनर निक काम्पटन (64*) मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
मुंबई ‘ए’ ने रविवार के चार विकेट पर 232 रन से आगे खेलना शुरू किया। हिकेन शाह 84 रन की अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए 92 रन बनाकर आउट हो गए। निखिल पाटिल (17), शोएब शेख (13*) और झेमल वेंगांकर (14) सस्ते में पेवेलियन लौट गए। पनेसर और पटेल ने तीन-तीन विकेट झटक 15 नवंबर से अहमदाबाद में होने वाले पहले टेस्ट में अंतिम एकादश के लिए अपना ठोक दिया है।
विज्ञापन
ग्राहम ओनियंस ने 57 रन देकर दो विकेट झटके। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 149 रन बनाए। ओपनर जो रट ने पांच चौकों की मदद से 24 रन बनाए। उन्हें शार्दुल ठाकुर ने एलबीडब्लू आउट किया जबकि जोनाथन ट्रोट 30 रन बनाने के बाद सूर्यकुमार यादव का शिकार हुए। काम्पटन ने 162 गेंदों पर नाबाद 64 रन और इयान बेल नाबाद 28 रन बनाकर पेवेलियन लौटे।
विज्ञापन
संक्षिप्त स्कोर: इंग्लैंड इलेवन पहली पारी 9 विकेट पर 345 रन घोषित (इयान मोर्गन 76, बेरेस्टो 118, समित 60, वेंगांकर 72/3, शार्दुल ठाकुर 53/3, जावेद खान 75/2)। मुंबई ‘ए’ पहली पारी 286 रन (शिखर धवन 27, पुजारा 87, हिकेन 92, ओनियंस 57/2, पनेसर 64/3, समित 44/3)। इंग्लैंड इलेवन दूसरी पारी 2 विकेssट पर 149 रन (रूट 24, कॉम्पटन 64*, ट्रोट 30, बेल नाबाद 28)।