फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Multan Sultans beat Lahore Qalandars by 7 wickets for first win in PSL

PSL: पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, मुल्तान ने कलंदर्स को सात विकेट से हराया

Fri, 26 Feb 2021 11:22 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 26 Feb 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Multan Sultans beat Lahore Qalandars by 7 wickets for first win in PSL
शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को मुल्तान सुल्तांस ने लाहौर कलंदर्स को 7 विकेट से हरा दिया। कराची में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लाहौर कलंदर्स ने छह विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। जवाब में मुल्तान सुल्तांस ने तीन विकेट खोकर 159 रनबनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुल्तान की तरफ से मोहम्मद रिजवान (76) और शोहब मसूद (61*) ने शानदार पारियां खेलीं।

विज्ञापन


शाहीन अफरीदी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
लाहौर कलंदर्स की तरफ से युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी 29 रन देकर दो विकेट झटके। इसी के साथ वह विकेटों का शतक पूरा किया। 20 साल की उम्र में यह कमाल करने वाले वह दुनिया के  सबसे युवा गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने जसप्रीत बुमराह के रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्होंने 23 वर्ष और 57 दिन की उम्र में टी-20 क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे किए थे। वहीं, शाहीन ने 20 साल और 326 दिन की उम्र में यह कमाल किया। बता दें कि टी-20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान हैं। रहमान ने 18 वर्ष 271 दिन में शतक पूरा कर लिया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed