WI Inning
219/4 (16.5 ov)
Target: 250
Romario Shepherd 15(8)*
Shai Hope 88 (40)
WI need 31 runs in 19 remaining balls
{"_id":"b4c99360-80e7-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"mssa-burnt-sachin-and-kambli-first-batting-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन-कांबली की ऐतिहासिक साझेदारी के अब सबूत नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन-कांबली की ऐतिहासिक साझेदारी के अब सबूत नहीं
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 27 Feb 2013 08:09 PM IST
विज्ञापन
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्डस की जहां पूरी दुनिया मुरीद है, वहीं मुंबई स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के लिए उनके रिकॉर्डस खास नहीं हैं। मुंबई स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली के 25 साल पहले बनाए गए वर्ल्ड रिकॉर्ड के स्कोरकार्ड को जला दिया है।
विज्ञापन
मुंबई के एक स्कूली टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ने 24 फरवरी 1988 को शारदाश्रम विद्या मंदिर की तरफ से खेलते हुए सेंट जेवियर स्कूल के खिलाफ 664 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की थी।
विज्ञापन
इस मैच में सचिन ने नाबाद 326 और कांबली ने 349 रन की पारी खेली थी, लेकिन उस रिकॉर्ड मैच का स्कोरकार्ड अब मौजूद नहीं है। मुंबई स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एमएसएसए) ने वह स्कोरकार्ड 15 साल पहले ही जला दिया था।
विज्ञापन
इस बारे में एमएसएसए का कहना है कि विभाग के पास पुराने रिकॉर्ड्स संभाल कर रखने की जगह नहीं थी। इसी कारण उन्होंने पुराने सभी रिकॉर्ड्स जला दिए।
एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे देश अपने खिलाड़ियों की यादों और रिकॉर्डस को संभाल कर रखते हैं, वहीं भारत में इस प्रकार 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन का रिकॉर्ड जलाना लापरवाही को दर्शाता है।