फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhonis gave Special Message For Armed Forces After Being Honoured With Padma Bhushan award

...फिर दिखा धोनी का सेना प्रेम, कही दिल छू लेने वाली बात

Wed, 04 Apr 2018 12:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Apr 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
MS Dhonis gave Special Message For Armed Forces After Being Honoured With Padma Bhushan award
एमएस धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को गत सोमवार देश के तीसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया। धोनी को यह सम्मान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में दिया। इस दौरान एमएस धोनी सेनी की वर्दी पहनकर यह सम्मान हासिल किया। यह सम्मान पाने के बाद धोनी ने भारतीय सेना के लिए एक खास संदेश दिया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि एमएस धोनी को यह सम्मान खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया। सबसे दिलचस्प बात यह है कि धोनी ने जिस दिन (2 अप्रैल 2011) भारत को वर्ल्ड कप में विश्व विजेता बनाया था, उसी दिन उन्हें भारत के यह सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया। दरअसल, धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया 2 साल 2011 में श्रीलंका को हराकर वर्ल्डकप चैंपियन बनी थी।
विज्ञापन


बता दें कि एमएस धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह राष्ट्रपति से पद्म भूषण सम्मान ले रहे है। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 1 मिलियन से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि 24 हजार से ज्यादा लोग इस पोस्ट पर कमेंट्स कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने लिखा, 'मुझे पद्म भूषण सम्मान से नवाजा जाना एक बड़ी बात है। आर्मी की यूनिफॉर्म में यह सम्मान पाना मेरी खुशी को दस गुना बढ़ा देता है। मैं उन महिला और पुरुष जवानों को शुक्रिया कहना चहता हूं, जो वर्दी में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं। हम रात को चैन की नींद सो सके इसलिए उनके परिवार के लोग और वह कष्ट सह रहे हैं। आपकी कुर्बानी की वजह से ही हम लोग एंज्वॉय कर पाते हैं और अपने अधिकारों को जी पाते हैं। जय हिंद।' 
 

 

An honour to get the Padma Bhushan and receiving it in Uniform increases the excitement ten folds.thanks to all the Men and Women in Uniform and their families for the Sacrifices they make so that all of us could enjoy our Constitutional Rights.Jai Hind

A post shared by @ mahi7781 on



बता दें कि धोनी के अलावा बिलियर्ड्स चैम्पियन पंकज आडवाणी को भी इस सम्मान से नवाजा गया। इस कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में किया गया। इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति एम.वैकेया नायडू के साथ-साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू सहित अन्य मंत्री भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed