{"_id":"62343c4f46fd1307526cdd52","slug":"ms-dhoni-wears-seven-number-jersey-based-on-his-birth-date-seven-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"MS Dhoni jersey: भाग्य चमकाने के लिए नहीं, इस वजह से धोनी पहने हैं सात नंबर की जर्सी, खुद किया खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MS Dhoni jersey: भाग्य चमकाने के लिए नहीं, इस वजह से धोनी पहने हैं सात नंबर की जर्सी, खुद किया खुलासा
Fri, 18 Mar 2022 01:33 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:33 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेट ही नहीं बल्कि खेल जगत में सात नंबर जर्सी का बहुत महत्व है। धोनी के अलावा एरिक कोंटाना, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और स्टीफन फ्लेमिंग जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी सात नंबर की जर्सी पहनते थे। अब धोनी ने खुलासा किया है कि वो सात नंबर जर्सी क्यों पहनते थे।
विज्ञापन
महेंन्द्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी सात नंबर की जर्सी के बारे में सभी जानते हैं। भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए धोनी ने कई कीर्तिमान रचे हैं। उन्होंने बल्ले के साथ भारत के लिए कई मैच जीते हैं और विकेट के पीछे से भी धोनी ने कई मैच पलटे हैं। एक कप्तान, विकेटकीपर और फिनिशर के रूप में धोनी ने अपनी खास पहचान बनाई। उनका जर्सी नंबर सात भी भारतीय क्रिकेट में खास महत्व रखता है।
भारतीय क्रिकेट ही नहीं बल्कि खेल जगत में सात नंबर जर्सी का बहुत महत्व है। धोनी के अलावा एरिक कोंटाना, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और स्टीफन फ्लेमिंग जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी सात नंबर की जर्सी पहनते थे। अब धोनी ने खुलासा किया है कि वो सात नंबर जर्सी क्यों पहनते थे।
जन्मदिन के कारण धोनी ने चुना सात नंबर
धोनी ने अपनी चेन्नई सुपरकिंग्स के कार्यक्रम में बताया कि वो सात नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं। धोनी का जन्म सात जुलाई को हुआ था। यह साल के सातवें महीने का सातवां दिन होता है। इसी वजह से धोनी ने सात नंबर की जर्सी चुनी। कई लोगों का मानना है कि सात नंबर धोनी के लिए भाग्यशाली है, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने जन्मदिन के कारण ही इसे अपना जर्सी नंबर बनाया।
विज्ञापन
धोनी ने बताया कि सात ऐसी संख्या है, जो आपके पक्ष में न जाए तो आपके खिलाफ भी नहीं जाती है। धोनी ने बताया कि अपने जर्सी नंबर का चुनाव करने से पहले उन्होंने कई चीजों के बारे में जानना उचित नहीं समझा। धोनी ने अच्छी संख्या के बारे में पता किया अपनी जन्मतिथि को ही जर्सी नंबर बना लिया।
भारत के सबसे सफल कप्तान हैं धोनी
महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। वो एकमात्र भारतीय कप्तान हैं, जिनके नेतृत्व में टीम इंडिया वनडे विश्व कप, टी-20 विश्व कप और चैपियंस ट्रॉफी की विजेता बनी। धोनी के बाद कोई भी भारतीय कप्तान भारत को आईसीसी ट्रॉफी नहीं जिता पाया है। वहीं आईपीएल में भी धोनी ने चार बार अपनी टीम को विजेता बनाया है। उनसे ज्यादा खिताब सिर्फ मुंबई की टीम ने जीते हैं, जो पांच बार चैंपियन बन चुकी है।