{"_id":"5dfe5fd48ebc3e8808339310","slug":"ms-dhoni-virat-kohli-and-rohit-sharma-included-in-wisden-men-s-odi-team-of-the-decade","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विजडन की दशक की श्रेष्ठ टीम में धोनी, कोहली और रोहित, पाकिस्तान के किसी खिलाड़ी को नहीं मिली जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विजडन की दशक की श्रेष्ठ टीम में धोनी, कोहली और रोहित, पाकिस्तान के किसी खिलाड़ी को नहीं मिली जगह
Sun, 22 Dec 2019 08:36 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 22 Dec 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
virat kohli rohit sharma ms dhoni
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, मौजूदा कप्तान रनमशीन विराट कोहली और हिटमैन रोहित शर्मा को विजडन ने दस वर्षों की श्रेष्ठ टीम में जगह दी है। रोहित जहां ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर के साथ ओपनर की ही भूमिका में हैं वहीं विराट को तीसरे और धोनी को छठे क्रम पर रखा गया है। बांग्लादेश से ऑलराउंडर शाकिब अल हसन हैं लेकिन पाकिस्तान से कोई खिलाड़ी इस टीम में नहीं है।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स को चौथे नंबर पर रखा है। इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर भी शामिल हैं। गेंदबाजों में श्रीलंका के लसिथ मलिंगा, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन, न्यूजीलैंड के पेसर ट्रेंट बोल्ट और मिचेल स्टार्क भी इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
टीम इस प्रकार है
रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर, विराट कोहली, एबी डीविलियर्स,जोस बटलर, एमएस धोनी, शाकिब अल हसन, लसिथ मलिंगा, मिचेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट, डेल स्टेन