{"_id":"de0826b4-5285-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ms-dhoni-valiant-ton-goes-in-vain-as-pakistan-clinch-first-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी के शतक के पीछे किसी की डांट तो नहीं...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी के शतक के पीछे किसी की डांट तो नहीं...
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 30 Dec 2012 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएस धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे मैच में 113 रनों की कप्तानी पारी खेलकर खूब वाहवाही लूटी। मैच में टीम इंडिया को मिली छह विकेट की करारी मात के बावजूद धोनी को जुझारू पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। लेकिन इस पारी से ठीक पहले बीसीसीआई प्रमुख एन श्रीनिवासन के साथ धोनी की मुलाकात ने कई सवाल की ओर इशारा किया है।
विज्ञापन
मैच से ठीक पहले एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर श्रीनिवासन और धोनी के बीच हुई मुलाकात में दोनों के चेहरे काफी गंभीर दिखे। चेहरे की हालत देखकर ऐसा लगा जैसे धोनी को श्रीनिवासन कड़े शब्दों में कुछ कह रहे हों। मीडिया में आई खबरों में आशंका जताई जा रही है कि बीसीसीआई प्रमुख श्रीनिवासन ने धोनी को हर हाल में पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
शायद श्रीनिवासन के इसी कड़े आदेश के चलते धोनी ने पाक के खिलाफ विषम परिस्थितियों में शतक जमाया। चेन्नई वनडे में जब धोनी बैटिंग करने आए थे तो भारत के पांच प्रमुख बल्लेबाज 29 रनों पर आउट हो चुके थे। ऐसे समय में धोनी ने 113 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपना लोहा मनवाया। लेकिन ये तो वक्त ही बताएगा कि टीम के हार के बीच धोनी इस पारी के दम पर कितने समय तक अपनी कप्तानी को बचा पाएंगें।
विज्ञापन