फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ms dhoni to start his cricket academy in dubai

महेंद्र सिंह धोनी भारत में नहीं बल्कि इस जगह खोलेंगे अपनी क्रिकेट एकेडमी

Wed, 16 Aug 2017 07:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 16 Aug 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni to start his cricket academy in dubai
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN

2011 विश्व कप चैंपियन टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने घोषणा की है कि वो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में दुबई पेसिफिक स्पोर्ट्स क्लब के साथ अपनी कोचिंग एकेडमी खोलेंगे। गल्फ न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपनी एकेडमी खोलने के बारे में  कहा, 'स्पोर्ट अब वैश्विक स्तर पर फैल चुका है, जहां छोटे और बड़े बिजनसमैन निवेश कर रहे हैं। मैं भी खुश हूं कि क्लब का हिस्सा बना और इसे सफल बनाने के लिए हरसंभव योगदान देना चाहता हूं।'

विज्ञापन


धोनी अब उन भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अपने नाम पर क्रिकेट एकेडमी खोल रखी हैं। युवराज सिंह, हरभजन सिंह और वीरेंदर सहवाग ने पहले ही अपनी क्रिकेट एकेडमी स्थापित कर रखी हैं।
विज्ञापन


पूर्व भारतीय कप्तान धोनी के साथ करार की घोषणा करते हुए पेसिफिक वेंचर्स के परवेज खान ने घोषणा की है कि एकेडमी का नाम एमएस धोनी क्रिकेट एकेडमी (एमएसडीसीए) होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ms dhoni to start his cricket academy in dubai
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN

खान ने कहा, 'धोनी के साथ जुड़कर पेसिफिक स्पोर्ट्स क्लब खुश है। पीएससी के पास एमएसडीसीए के सभी अधिकार हैं जो सिर्फ यूएई ही नहीं बल्कि गल्फ क्रिकेट देशों और दक्षिण अफ्रीका व यूके में भी खुलेगी। धोनी इस एकेडमी के ब्रांड एम्बेसडर होंगे और वो जल्दी-जल्दी पीएससी का दौरा किया करेंगे। बड़ी बात ये है कि क्रिकेटर अपनी एकेडमी लांच कर रहा है और उन्होंने दुबई को अपनी पहली पसंद बताया।'

पीएससी ने धोनी के साथ अपनी सहयोगिता का प्रचार करने के लिए 15 अगस्त का दिन चुना क्योंकि भारत आजादी के 70 साल का जश्न मना रहा था। धोनी अगले महीने अपनी एकेडमी का दौरा करने के लिए दुबई जाएंगे। 

महेंद्र सिंह धोनी अब 20 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की वन-डे सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। धोनी 17 अगस्त को श्रीलंका के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed