{"_id":"5ae1805c4f1c1b62098b6a57","slug":"ms-dhoni-superb-performance-in-last-two-overs-against-rcb-in-ipl-2018","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आखिरी 12 गेंदों पर चाहिए थे 30 रन, फिर चला धोनी का बल्ला...जानिए आखिरी 2 ओवर्स का रोमांच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिरी 12 गेंदों पर चाहिए थे 30 रन, फिर चला धोनी का बल्ला...जानिए आखिरी 2 ओवर्स का रोमांच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPLT20
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में दो साल बाद वापसी करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स का सीजन-11 में अब तक का सफर बेहतरीन रहा है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में धोनी के नेतृत्व वाली सीएसके ने विराटी कोहली के नेतृत्व वाली आरसीबी को पांच विकेट से करारी शिकस्त दी। आरसीबी के 206 रन की चुनौती का सामना करने उतरी चेन्नई ने अंबाती रायुडु (82) और धोनी (70) की तूफान पारी की बदौलत टूर्नामेंट में पांचवीं जीत दर्ज की।
विज्ञापन
सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने 34 गेंदों का सामना किया और 7 छक्कों और 1 चौके की मदद से शानदार 70 रनों की पारी खेली। धोनी ने 19वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को शानदार जीत दिलाई। धोनी की इस लाजवाब पारी ने विपक्षी टीम के बल्लेबाज एबी डीविलियर्स की पारी पर पानी फेर दिया, जिन्होंने सिर्फ 30 गेंदों पर 68 रन बनाए थे। आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में आखिरी दो ओवर का रोमांच:
विज्ञापन
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को आखिरी 12 गेंदों में जीत के लिए 30 रन चाहिए थे और क्रीज पर मौजूद थे धोनी और ड्वेन ब्रावो।
Over: 19वां, गेंदबाज मोहम्मद सिराज
18.1: ब्रावो को कोई रन नहीं मिला।
18.2: ब्रावो ने एक रन चुराया।
18.3: धोनी ने भी एक रन लिया।
ड्वेन ब्रावो
18.4: ब्रावो ने इस गेंद पर एक रन जुटाए।
18.5: धोनी ने जड़ा लंबा छक्का।
18.6: लगातार तीन वाइड बॉल फेंकने के बाद अंतिम गेंद पर धोनी ने 2 रन लिए।
18.5: धोनी ने जड़ा लंबा छक्का।
18.6: लगातार तीन वाइड बॉल फेंकने के बाद अंतिम गेंद पर धोनी ने 2 रन लिए।
एमएस धोनी
Over: 20वां, गेंदबाज: कोरी एंडरसन
19.1: एंडरसन की पहली गेंद पर ब्रावो ने शॉट खेला, लेकिन गेंद बल्ले का एज लेकर विकेटकीपर के ऊपर से चार रनों के लिए निकल गई।
19.2: एंडरसन की इस गेंद पर ब्रावो ने कवर के ऊपर से छक्का लगाया।
19.3: कोरी एंडरसन की गेंद पर ब्रावो ने सिंगल लिया और स्ट्राइक पर आए एमएस धोनी।
19.4: ओवर की चौथी गेंद पर एमएस धोनी ने छक्का जड़ा और टीम को शानदार जीत दिलाई।