फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ms dhoni starts practising with Jharkhand Ranji squad

BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होते ही धोनी ने इस टीम के साथ शुरू की प्रैक्टिस

Fri, 17 Jan 2020 07:52 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 17 Jan 2020 07:52 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni starts practising with Jharkhand Ranji squad
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई की सालाना अनुबंध सूची से पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बाहर किए जाने के बाद वह अपनी तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने गुरुवार को झारखंड रणजी टीम के साथ प्रैक्टिस की। 

विज्ञापन


 

ms dhoni starts practising with Jharkhand Ranji squad
एमएस धोनी - फोटो : social media

धोनी के भविष्य को लेकर अभी भी तमाम अटकलें लगाई जा रही है। मगर 38 वर्षीय 'माही' धोनी रांची में अपनी घरेलू टीम के नेट प्रैक्टिस सेशन के दौरान मौजूद थे। इस तरह से उन्होंने आगामी आईपीएल के लिए खुद को तैयार रखने के संकेत भी दे दिए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

ms dhoni starts practising with Jharkhand Ranji squad
एमएस धोनी - फोटो : ट्विटर

झारखंड टीम प्रबंधन के करीबी सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'यहां तक कि हमें भी पता नहीं था कि वह हमारे साथ अभ्यास करने के लिए आ रहे हैं। यह सुखद आश्चर्य था। उन्होंने कुछ देर तक बल्लेबाजी की। उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि वह नियमित तौर पर टीम के साथ अभ्यास करेंगे। उनकी उपस्थिति से ही खिलाड़ियों को मदद मिल सकती है।

विज्ञापन

ms dhoni starts practising with Jharkhand Ranji squad
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

धोनी अपने अभ्यास के लिए नए गेंदबाजी मशीन लेकर भी आए। झारखंड की टीम ने जहां लाल गेंद से अभ्यास किया वहीं धोनी ने सफेद गेंद से ही अभ्यास करेंगे। झारखंड अपना अगला मैच रांची में रविवार से उत्तराखंड के खिलाफ खेलेगा। बता दें कि धोनी ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed