फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni Stars in CSK's New Whistle Podu Anthem

VIDEO: छा गए 'थाला' एमएस धोनी, सीटी मारते हुए IPL 2018 से पहले बजाया CSK का डंका

Fri, 06 Apr 2018 09:27 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Apr 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni Stars in CSK's New Whistle Podu Anthem
एमएस धोनी

चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) दो साल का निलंबन झेलने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वापसी को तैयार है। फ्रैंचाइजी अपने फैंस का दिल जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। सीएसके ने आईपीएल के आठ एडिशन में धमाकेदार प्रदर्शन किया और उनका फैन बेस काफी लॉयल है। फैंस भी चेन्नई सुपरकिंग्स की वापसी से खासे उत्साहित हैं।

विज्ञापन


दो बार की चैंपियन चेन्नई शनिवार को आईपीएल-11 के उद्घाटन मैच में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना वानखेड़े स्टेडियम पर करेगी। हालांकि, 'येलो ब्रिगेड' ने ताजा एंथम रिलीज करके फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है और अपना डंका बजा दिया है। इस वीडियो में कप्तान एमएस धोनी का जबर्दस्त अंदाज देखने को मिला है।
विज्ञापन


धोनी अपने टीम के साथियों के साथ व्हिसल पोडू की धुन पर थिरकते हुए दिख रहे हैं। व्हिसल पोडू सीएसके का एंथम है, जो फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रहा है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने यह वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करते हुए लिखा, 'जिस गर्मी का हम सभी इंतजार कर रहे थे, वो यहां आ चुकी है। थाला वापस आ चुके हैं और येलो आर्मी भी। आप किस चीज का इंतजार कर रहे हैं?'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

महामुकाबले के लिए तैयार मुंबई और चेन्नई

MS Dhoni Stars in CSK's New Whistle Podu Anthem
रोहित शर्मा और एमएस धोनी
गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच शनिवार को आईपीएल 2018 का उद्घाटन मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें हैं और फैंस के बीच इन दोनों की प्रतिद्वंद्विता का हमेशा से ही उत्साह देखने को मिला है।

मुंबई इंडियंस ने 2017 का खिताब जीता था और वह आईपीएल-11 में भी दमदार शुरुआत करना चाहेगी। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स दो साल के निलंबन के बाद वापसी कर रही है। सीएसके में कई लोकप्रिय खिलाड़ी शामिल हैं, जिनकी कोशिश टीम की आईपीएल में धमाकेदार वापसी कराने की होगी।

रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस का पिछले सत्र की शुरुआत में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। मुंबई को आईपीएल-10 के अपने पहले पांच मुकाबलों में लगातार शिकस्त झेलनी पड़ी थी। रोहित शर्मा और उनकी टीम इस साल अपने खराब रिकॉर्ड को सुधारते हुए सीजन की धमाकेदार शुरुआत करना चाहेगी।

मुंबई और चेन्नई के बीच आईपीएल में अब तक कुल 22 मैच खेले गए हैं। मुंबई इंडियंस ने 12 जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने 10 मैच जीते हैं।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर दोनों टीमों के बीच कुल 7 मैच खेले गए हैं। मुंबई इंडियंस का पलड़ा यहां भी भारी है क्योंकि उसने 5 मैच जीते जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स दो मैच जीतने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed